ADVERTISEMENT

सुमिता चौहान का प्रचार अभियान तेज जिला परिषद वार्ड कमरऊ सदस्य की प्रत्याशी के समर्थन मे कलाथा मे समर्थन मे आए वोटर

कमरऊ वार्ड से जिला परिषद सदस्य पद के लिए उम्मीदवार सुमिता चौहान के प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। इस अभियान के तहत अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए वह गांव-गांव जाकर प्रचार कर रही है। बीते दिवस कलाथा गांव में उनका कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया और इस दौरान भारी संख्या में ग्रामीणों ने उनको समर्थन देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि यह सीट भाजपा आसानी से जीत रही है।

जिस तरह से सुमिता चौहान के साथ लोगों का जनसमूह चल रहा है, वह इनकी मजबूती को दर्शा रहा है। हालांकि यह तो परिणाम बताएगा कि इस जिला परिषद सीट से कौन बाजी मारता है लेकिन इस समय सुमिता चौहान के पक्ष मे जनता जुट रही है। काबिलेजिक्र है कि जिला परिषद के कमरउ वार्ड नंबर-6 में 16 पंचायतें आती है। इन पंचायतों में आंज-भोज की 11 पंचायतें शामिल है, जबकि शिलाई क्षेत्र की 5 पंचायतें इस जिला परिषद वार्ड में शामिल है। भाजपा समर्थित प्रत्याशी को सरकार और सरकार के नुमाईंदो, जो दो विधानसभा पांवटा साहिब और शिलाई से हैं, उनका लाभ मिल सकता है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!