Khabron wala
पुलिस थाना जुब्बल की टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुरेन्द्र सिंह (42) पुत्र सोहन लाल निवासी गांव व डाकघर झड़ग तहसील जुब्बल जिला शिमला के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार उक्त आरोपी 9 फरवरी, 2015 में धारा 325 भादंसं के तहत दर्ज मामले में वांछित था। न्यायालय द्वारा उसे पहले ही उद्घोषित अपराधी घोषित किया जा चुका था, जिसके बाद से वह लगातार गिरफ्तारी से बचता फिर रहा था।
पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए तकनीकी एवं मानवीय सूचनाओं के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की और आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा तथा मामले में आगामी विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।








