ADVERTISEMENT

शिमला में सनसनी: शादीशुदा महिला दो दिनों से लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

Khabron wala 

शिमला जिले के जटेर गांव की एक विवाहिता बीते 2 मार्च से लापता है, जिससे परिजनों में गहरा हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों की शिकायत पर निरमंड पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। लापता महिला की पहचान प्रियांशिका के रूप में हुई है, जो 2 मार्च की सुबह से अपने घर नहीं लौटी हैं।

अस्पताल के लिए निकली थी प्रियांशिका

परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, प्रियांशिका 2 मार्च को सुबह करीब 9:00 बजे यह कहकर घर से निकली थीं कि वह निरमंड अस्पताल जा रही हैं। हालांकि, जब वह काफी देर तक वापस नहीं आईं, तो परिवार ने उनकी तलाश शुरू की। जांच के दौरान कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने प्रियांशिका को सुबह लगभग 11:30 बजे निरमंड बस स्टैंड पर देखा था, जहां वह एक बस में सवार हुई थीं। परिवार को अंदेशा है कि वह ‘यामा बस’ में बैठी थीं।

वहीं, परिजनों की शिकायत पर निरमंड पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। परिजनों ने भी आम जनता और उस दिन बस में यात्रा करने वाले यात्रियों से मदद की गुहार लगाई है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!