ADVERTISEMENT

Shimla: नशे के सौदागरों की अब खैर नहीं! पंजाब से एक और तस्कर दबोचा

Khabron wala

सदर थाना शिमला पुलिस ने चिट्टे के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपियों के बाद बैकवर्ड लिंक खंगालते हुए पंजाब से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी चरणजीत सिंह उर्फ विक्की (38) पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी गांव व डाकघर अमरकोट तहसील पट्टी जिला तरनतारन (पंजाब) को पुलिस ने सैक्टर-28सी, चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी चरणजीत सिंह की पूर्व मे भी नशा तस्करी में संलिप्तता पाई गई है और इसके खिलाफ चंडीगढ़ के सैक्टर-36 में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज है।

जानकारी के अनुसार शिमला पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी है, जिसमें नशा तस्करों के नैटवर्कों को डिस्मैंटल किया जा रहा है। पुलिस थाना सदर शिमला में 5 मार्च को कार्रवाई करते हुए बलजिंदर सिंह (28) पुत्र गुरचरण सिंह तथा लवप्रीत सिंह (23) पुत्र सरदार वीरेंद्र सिंह दोनों निवासी निवासी गांव व डाकघर अमरकोट तहसील पट्टी जिला तरणतारण (पंजाब) के कब्जे से 5.990 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था। इसके बाद पुलिस ने उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका पुलिस रिमांड हासिल किया और बैकवर्ड लिंक और सप्लाई चेन का पता लगाने के लिए आरोपियों से गहनता से पूछताछ की गई और डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया।

इसी क्रम में मामले के आगामी अन्वेषण के दौरान कार्रवाई करते हुए आरोपी चरणजीत सिंह उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया गया है, जिसे पुलिस अदालत में पेश करेगी। एस.एस.पी. शिमला गौरव सिंह ने बताया कि मामले में आगामी जांच जारी है तथा मादक पदार्थों के इस नैटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता के संबंध में भी जांच की जा रही है। जिला शिमला पुलिस मादक पदार्थों के विरुद्ध अपनी कार्रवाई आगे भी इसी प्रकार सख्ती से जारी रखेगी। शिमला पुलिस द्वारा इस वर्ष एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत 68 मुकद्दमे दर्ज कर 128 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!