ADVERTISEMENT

हिमाचल में तीसरे मोर्चे की संभावना पर CM सुक्खू का बड़ा बयान, भाजपा पर भी साधा निशाना

Khabron wala

हिमाचल प्रदेश में कई बार तीसरा मोर्चा बना है और प्रदेश में तीसरा मोर्चा बनने की संभावना हमेशा रही है। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कही। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भाजपा 5 गुटों में बंटी है और उसका प्रदेश विरोधी चेहरा कई बार सामने आया है। उन्होंने कहा कि मुझे यह समझ नहीं आ रहा है कि भाजपा हिमाचल विरोधी क्यों है?

सीएम सुक्खू ने आरोप लगाया कि जब हिमाचल प्रदेश में सदी की सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा आई, तब भाजपा प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी नहीं हुई। जब सरकार ने विधानसभा में आपदा से संबंधित प्रस्ताव पेश किया, तो विपक्ष ने उसका समर्थन नहीं किया। हद तो तब हो गई जब आपदा से बेघर हुए परिवारों को जमीन मुहैया कराने के संवेदनशील मुद्दे पर भी भाजपा ने सरकार का साथ नहीं दिया।

सीएम सुक्खू ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के बाद राज्य का राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) बंद कर दिया गया। इस मुद्दे पर भी प्रदेश भाजपा ने राज्य सरकार के हक में आवाज नहीं उठाई। आरडीजी बंद होने की वजह से हिमाचल प्रदेश को हर साल 8 से 10 हजार करोड़ रुपए का सीधा नुकसान झेलना पड़ रहा है, जो सीधे तौर पर भाजपा के हिमाचल विरोधी चेहरे को बेनकाब करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सोशल मीडिया के माध्यम से दोषारोपण करके राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम कर रही है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!