ADVERTISEMENT

Shimla: असम विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करेंगे सीएम सुक्खू

Khabron wala

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करेंगे। विधानसभा चुनाव प्रचार में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री शनिवार को दिल्ली रवाना हो गए, जहां से रविवार को उनके असम जाने की संभावना है। कांग्रेस की तरफ से उनको स्टार प्रचारकों की श्रेणी में शामिल किया गया है। उनके असम में कम से कम 2 दिन चुनाव प्रचार में शामिल होने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि असम में विधानसभा की 126 सीटों के लिए 9 अप्रैल को मतदान होगा तथा 4 मई को मतगणना होगी। यहां पर कांग्रेस का मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ भाजपा से होगा।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!