ADVERTISEMENT

Shimla: बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत : 126 से 300 यूनिट बिजली खर्च पर मिलेगी सबसिडी

Khabron wala

हिमाचल के लाखों बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है सरकार ने बिजली सबसिडी में राहत प्रदान की है। इसमें सरकार ने अपने पुराने आदेश में बदलाव कर 126 से 300 यूनिट बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं की सबसिडी फिर से देनेे का फैसला लिया है। इन उपभोक्ताओं को अनुदानित बिजली को पहले के आदेशों में खत्म कर दिया था, अब इसे फिर से बहाल कर दिया है। इन उपभोक्ताओं को बिजली 2 बिजली मीटरों पर 300 यूनिट तक 1.72 पैसे प्रति यूनिट की दर से सबसिडी मिल सकेगी। हालांकि पहले इन्हें 5.89 रुपए प्रति यूनिट की दर से बिजली बिल जारी होना था, 4.17 रुपए प्रति यूनिट की दर से मिलेगा। पांच दिन पहले सरकार ने सबसिडी बंद कर दी थी। अब फिर से बहाल कर दिया है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार देर शाम को अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें सबसिडी बहाली का निर्णय हुआ, कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले 300 यूनिट मुफ्त बिजली की गारंटी दे रखी है। इसके बहाल होने से राज्य के 6 से 8 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। विशेष सचिव ऊर्जा के आदेशानुसार अत्यंत गरीब परिवारों को हर महीने 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलनी शुरू हो गई है, इन परिवारों का बिजली बिल जीरो आएगा। इन उपभोक्ताओं से किसी भी प्रकार का सैस, ड्यूटी या अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा, जबकि अन्य उपभोक्ताओं को बिजली पर सैस, ड्यूटी या अतिरिक्त शुल्क के तौर पर लगभग 80 रुपए चुकाने पड़ते हैं।

125 यूनिट तक मिलती रहेगी फ्री बिजली
प्रदेश में 125 यूनिट तक दो मीटरों पर बिजली पहले की तरह मुफ्त मिलती रहेगी। यह सुविधा केवल दो मीटर तक ही सीमित रहेगी। यदि किसी उपभोक्ता के तहत 3 या इससे अधिक मीटर हैं, सभी मीटर पर मुफ्त बिजली नहीं मिलेगी। बिजली बोर्ड की जांच में कई ऐसे उपभोक्ता भी हैं, जिनके नाम पर 40 से 45 बिजली मीटर हैं।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!