ADVERTISEMENT

Shimla: प्रिंटिंग प्रैस पर काम करते हुए तबीयत बिगड़ी, टांडा में उपचार के दौरान मौत

Khabron wala

एक 65 वर्षीय व्यक्ति की प्रिंटिंग प्रैस में सफाई करते हुए अचानक तबीयत बिगड़ी। इसके बाद उसे ज्वाली से रैफर करके डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज टांडा लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जानकारी अनुसार 5 तारीख को यह व्यक्ति एक प्रिंटिंग प्रैस में उनके बुलावे पर सफाई करने गया। पुलिस अनुसार परिजनों ने बताया कि जब भी प्रिंटिंग प्रैस वालों को जरूरत पड़ती थी वैसे बुला लिया करते थे। तबीयत खराब होने पर पहले उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज टांडा रैफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!