ADVERTISEMENT

Shimla: शिक्षकों के तबादलों पर ब्रेक, फिर भी आवेदनों की बाढ़

Khabron wala

शिक्षकों के तबादलों पर रोक जारी है, लेकिन इसके बावजूद ट्रांसफर के लिए सिफारिशों और आवेदनों का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। शिक्षा विभाग ने मौजूदा शैक्षणिक सत्र के दौरान तबादलों से प्रतिबंध नहीं हटाने का फैसला लिया है। वहीं सरकार ने सामान्य तबादलों पर भी रोक बरकरार रखी है। जानकारी के अनुसार शिक्षा मंत्री के कार्यालय में शिक्षकों के तबादलों को लेकर अब तक 700 से अधिक आवेदन और डीओ नोट पहुंच चुके हैं। इनमें से करीब 500 मामलों की फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी गई है, जबकि बाद में करीब 200 और आवेदन भी दफ्तर में पहुंचे हैं। हालांकि विभाग ने फिलहाल स्पष्ट किया है कि सिर्फ अत्यावश्यक यानी नीड बेस्ड मामलों में ही तबादले पर विचार किया जाएगा।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!