ADVERTISEMENT

पुलिस का बड़ा एक्शन! इनोवा गाड़ी से अफीम के साथ 12 लाख कैश बरामद, 3 नेपाली तस्कर गिरफ्तार

Khabron wala

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला पुलिस ने नशे के कारोबारियों के खिलाफ छेड़े अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। थाना कुमारसैन की टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक हरियाणा नंबर की इनोवा गाड़ी से न केवल अफीम बरामद की, बल्कि 12 लाख रुपए की संदिग्ध नकदी भी जब्त की है। इतनी बड़ी रकम मिलने से पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी के बड़े नैटवर्क का संदेह है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुमारसैन पुलिस टीम नियमित गश्त पर थी। इस दौरान हरियाणा नंबर (HR 38R-6525) की इनोवा गाड़ी को संदेह के आधार पर चैकिंग के लिए रोका गया। वाहन में नेपाली मूल के 3 व्यक्ति सवार थे। तलाशी लेने पर इनके कब्जे से 9.28 ग्राम अफीम बरामद हुई। इसके साथ ही वाहन से 12 लाख रुपए नकद भी मिले, जिससे पुलिस की शंका और गहरी हो गई। इतनी बड़ी मात्रा में नकदी बरामद होने से पुलिस मान रही है कि यह राशि या तो नशा बेचकर कमाई गई थी या फिर किसी बड़ी अवैध डील के लिए ले जाई जा रही थी। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा वाहन और नकदी को कब्जे में ले लिया है। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 18 और 29 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस मामले के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगालने में जुटी है, ताकि नशा तस्करी नैटवर्क की पूरी कड़ियां उजागर की जा सकें और इससे जुड़े अन्य आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!