Khabron wala
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के अंतर्गत रामपुर के खनेरी अस्पताल से 40 वर्षीय एक व्यक्ति के लापता होने की खबर है। लापता व्यक्ति की पहचान छेरिंग चंद्र के रूप में हुई है, जो किन्नौर जिले के पूह तहसील के कानम गांव के निवासी हैं।
9 अप्रैल से लापता हैं छेरिंग
परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, किसी काम से छेरिंग चंद्र खनेरी अस्पताल आए थे, लेकिन 9 अप्रैल 2026 की सुबह वह बिना किसी को कुछ बताए अचानक वहां से कहीं चले गए। जब काफी समय तक वह वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन अस्पताल या आसपास के क्षेत्रों में उनका कोई पता नहीं चल सका।
पुलिस और परिवार की संयुक्त तलाश
इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छेरिंग चंद्र की तलाश शुरू कर दी गई है। वहीं, परिजन भी लगातार संभावित स्थानों पर उनकी खोज कर रहे हैं। परिजनों ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को छेरिंग चंद्र के बारे में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें, तो तुरंत 9418574791, 9816375007 या 9459874460 पर संपर्क करें।










