• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधा की बात करते हैं, जमीनी हकीकत नहीं देखते : जयराम ठाकुर

Desk by Desk
18 hours ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

हम स्वास्थ्य व्यवस्था पर लगातार सरकार को आगाह करते रहे लेकिन सरकार सोई रही

केंद्रीय वित्त मंत्री से मिले नेता प्रतिपक्ष हिमाचल के हालात बताकर मांगी भरपूर मदद

You may also likePosts

मल्टी टास्क वर्कों को विभाग ने दी बड़ी राहत, अब प्रधानाचार्य भरेंगे ऑनलाइन हज़रिया

294 बार बाढ़, 148 बादल फटने की घटनाएं और 5000 लैंडस्लाइड… आठ साल से कहर ढहा रहा मानसून

नए इनकम टैक्‍स ब‍िल को लेकर व‍ित्‍त मंत्री ने बताई ऐसी बात, जानकर सब हो गए खुश

UPI यूजर्स के लिए जरूरी अलर्ट! 1 अगस्त से बदल रहे हैं UPI के 3 रूल्स, जान लें वरना…

Khabron wala

शिमला : शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार जब भी बात करती है तो फिर हवा–हवाई बात करती है। सदन से लेकर सड़क और अखबारों में हर दिन हिमाचल प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधा विश्व स्तरीय बनाने का दावा मुख्यमंत्री और उनकी पूरी टोली करती है लेकिन आए दिन सरकार की नाकामी की वजह से प्रदेश के लोगों को अस्पतालों में कष्ट उठाना पड़ता है। कई बार लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ती है। सरकार हर बार इधर-उधर की बात करके अपना पल्ला झाड़ लेती है और फिर से विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं का राग अलापती है। सबसे हैरानी की बात यह है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत उनकी सरकार यह स्वीकार ही नहीं करती है कि व्यवस्था में कुछ खामी है और उसमें सुधार की गुंजाइश है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान सुक्खू सरकार सुख की सरकार, व्यवस्था परिवर्तन और विश्व स्तरीय सुविधा नाम के तीन झूठ के सहारे समय काट रही है। सरकार का ढाई साल इन्हीं झूठों के सहारे कट गया लेकिन आगे का समय बहुत मुश्किल है। इस तरीके से लोगों के जीवन को खतरे में छोड़कर झूठ के सहारे सरकार चलाने का हथकंडा बंद करना होगा और लोगों के जीवन की बेहतरी, सुख–सुविधा के लिए सरकार को गंभीरता और ईमानदारी से प्रयास करने होंगे। प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था ‘क्रिटिकल लेवल’ पर पहुंच गई है। इसके बारे में हमने सरकार को बार-बार आगाह किया, चेतावनी दी, सुधार करने का आग्रह किया लेकिन किसी के कानों में जूं तक नहीं रेंगी। इसका सिर्फ एक कारण है कि सरकार को लगता है वह झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करके विपक्ष पर झूठे आरोप लगाकर अपना समय निकाल लेगी। अभी भी वक्त है सरकार अपने झूठ के बजाय सच का सामना करे, लोगों की समस्याओं को सुने, समझे और उनका निराकरण करे।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश इस समय आपदा से गुजर रहा है। लोग प्रकृति की मार झेल रहे हैं। ऐसे वक्त में सरकार आपदा ग्रस्त लोगों का ख्याल रखती है, उनकी मदद करती है। लेकिन वर्तमान में सरकार आपदा ग्रस्त लोगों के जख्मों पर मरहम लगाने के बजाय अपने मन, वाणी और कर्म से किसी न किसी तरह दुःख दे रही है।

केंद्रीय वित्त मंत्री से मिले नेता प्रतिपक्ष हिमाचल के हालात बताकर मांगी भरपूर मदद

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश के सभी सांसदों एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और आपदा प्रभावित क्षेत्रों के विधायकों के साथ आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर हिमाचल प्रदेश को आपदा से हुए नुकसान से अवगत कराया और आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में पुनर्निर्माण एवं पुनर्वास के लिए के लिए अधिक से अधिक वित्तीय सहयोग का आग्रह किया। जयराम ठाकुर द्वारा सौंपे गए दस्तावेज में आपदा के दौरान हिमाचल प्रदेश में नष्ट हुई निजी एवं सरकारी संपत्तियों के नुकसान का ब्यौरा था। जयराम ठाकुर ने बताया कि आपदा की वजह से जिला मंडी का सराज, नाचन, करसोग और धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र तथा चंबा के कई क्षेत्र बुरी तरीके से प्रभावित हुए हैं। इसमें 1200 करोड रुपए से अधिक की धन हानि और लगभग 50 से ज्यादा जनहानि हुई है। 42 लोग तो 30 जून की आपदा में ही काल कवलित हुए हैं।

700 से ज्यादा घर आपदा की वजह से पूर्णतया नष्ट हो गए हैं। 1000 से ज्यादा घर आंशिक रूप से नष्ट हुए हैं लेकिन वह रहने लायक नहीं है। 1000 से ज्यादा पशु शाला और 1000 से ज्यादा पशुधन भी आपदा की से नष्ट हुए हैं। इसके साथ ही लोगों के खेती- बागवानी की जमीन, फसलें आदि नष्ट हुई हैं। जिससे उनके आजीविका का सहारा भी छीन गया है। इसलिए आपदा प्रवाहित लोगों के भारी सहयोग की आवश्यकताहै। वित्त मंत्री ने हिमाचल प्रदेश की हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया है। गौरतलब है कि जयराम ठाकुर बीते कल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, उक्त जनप्रतिनिधियों और प्रदेश अध्यक्ष के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एवं जल संसाधन मंत्री सीआर पाटील से भी मुलाकात करके हिमाचल के लिए ज्यादा से ज्यादा सहयोग करने का निवेदन कर चुके हैं।

Share160SendTweet100
Previous Post

पांवटा साहिब : अदालत ने सुनाई सजा , गलत जन्मतिथि प्रमाणपत्र बनवाने पर महिला और प्रधान बनाने का दोषी करार

Next Post

प्लास्टिक मुक्त पृथ्वी की ओर एक कदम: SJPNL और SUEZ ने मिलकर रामनगर बावड़ी में चलाया स्वच्छता अभियान

Related Posts

मल्टी टास्क वर्कों को विभाग ने दी बड़ी राहत, अब प्रधानाचार्य भरेंगे ऑनलाइन हज़रिया
मुख्य ख़बरें

मल्टी टास्क वर्कों को विभाग ने दी बड़ी राहत, अब प्रधानाचार्य भरेंगे ऑनलाइन हज़रिया

4 hours ago
294 बार बाढ़, 148 बादल फटने की घटनाएं और 5000 लैंडस्लाइड… आठ साल से कहर ढहा रहा मानसून
मुख्य ख़बरें

294 बार बाढ़, 148 बादल फटने की घटनाएं और 5000 लैंडस्लाइड… आठ साल से कहर ढहा रहा मानसून

4 hours ago
नए इनकम टैक्‍स ब‍िल को लेकर व‍ित्‍त मंत्री ने बताई ऐसी बात, जानकर सब हो गए खुश
मुख्य ख़बरें

नए इनकम टैक्‍स ब‍िल को लेकर व‍ित्‍त मंत्री ने बताई ऐसी बात, जानकर सब हो गए खुश

4 hours ago
UPI यूजर्स के लिए जरूरी अलर्ट! 1 अगस्त से बदल रहे हैं UPI के 3 रूल्स, जान लें वरना…
मुख्य ख़बरें

UPI यूजर्स के लिए जरूरी अलर्ट! 1 अगस्त से बदल रहे हैं UPI के 3 रूल्स, जान लें वरना…

5 hours ago
मां ने रात डेढ़ बजे पुलिस को किया फोन, नशेड़ी बेटे को ले जाओ जेल; मर न जाए इसलिए लगाई गुहार
मुख्य ख़बरें

मां ने रात डेढ़ बजे पुलिस को किया फोन, नशेड़ी बेटे को ले जाओ जेल; मर न जाए इसलिए लगाई गुहार

5 hours ago
सिरमौर जिला को मिली पहली वोल्वो बस, पांवटा साहिब से दिल्ली रूट पर शनिवार से देंगी सेवा , शिमला के तारा देवी डिपो के अंतर्गत चलेगी बस, 607 रुपए होगा एक तरफ का बस किराया
मुख्य ख़बरें

सिरमौर जिला को मिली पहली वोल्वो बस, पांवटा साहिब से दिल्ली रूट पर शनिवार से देंगी सेवा , शिमला के तारा देवी डिपो के अंतर्गत चलेगी बस, 607 रुपए होगा एक तरफ का बस किराया

11 hours ago
शिलाई : धकोली स्कूल में टीचर ने 5वीं कक्षा की छात्रा को पीटा, आंख क्षतिग्रस्त – हायर सेंटर रेफर, भीम आर्मी ने की निंदा
मुख्य ख़बरें

शिलाई : धकोली स्कूल में टीचर ने 5वीं कक्षा की छात्रा को पीटा, आंख क्षतिग्रस्त – हायर सेंटर रेफर, भीम आर्मी ने की निंदा

12 hours ago
Himachal: अब लेक्चरर को पढ़ानी होंगी छठी से 12वीं तक की कक्षाएं, शिक्षा निदेशालय की अधिसूचना में जरूरी निर्देश जारी
मुख्य ख़बरें

Himachal: अब लेक्चरर को पढ़ानी होंगी छठी से 12वीं तक की कक्षाएं, शिक्षा निदेशालय की अधिसूचना में जरूरी निर्देश जारी

13 hours ago
विमल नेगी मौत मामला ऊर्जा निगम डायरेक्टर देसराज का निलंबन रद्द, सरकार पर उठे सवाल
मुख्य ख़बरें

विमल नेगी मौत मामला ऊर्जा निगम डायरेक्टर देसराज का निलंबन रद्द, सरकार पर उठे सवाल

13 hours ago
Load More
Next Post
प्लास्टिक मुक्त पृथ्वी की ओर एक कदम: SJPNL और SUEZ ने मिलकर रामनगर बावड़ी में चलाया स्वच्छता अभियान

प्लास्टिक मुक्त पृथ्वी की ओर एक कदम: SJPNL और SUEZ ने मिलकर रामनगर बावड़ी में चलाया स्वच्छता अभियान

राजेश धर्माणाी ने हिमाचल में ड्रोन तकनीक पर आधारित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने का आग्रह किया

राजेश धर्माणाी ने हिमाचल में ड्रोन तकनीक पर आधारित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने का आग्रह किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए हिमाचल की सराहना की प्राकृतिक खेती उत्पादों पर एमएसपी लागू करने वाला पहला राज्य बना हिमाचल

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए हिमाचल की सराहना की प्राकृतिक खेती उत्पादों पर एमएसपी लागू करने वाला पहला राज्य बना हिमाचल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT
Facebook Twitter Youtube

© All Rights Reserved | Designed and Developed by App Development Company

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In