ADVERTISEMENT

जिला सिरमौर, पुलिस थाना माजरा में सड़क हादसा, तीन व्यक्ति घायल, अभियोग दर्ज

Khabron wala 

पुलिस थाना माजरा के अन्तर्गत कोलर में सड़क दुर्घटना में तीन व्यक्ति घायल हुए हैं। प्राप्त सूचना के अनुसार Mind Tree School खजुरना (नाहन) के बच्चों की स्कूल बस नाहन से पांवटा की तरफ जा रही थी। कोलर में ड्राईवर ने बस को अचानक पीछे की ओर मोड़ा उसी समय पीछे से एक मोटरसाईकिल नाहन से पांवटा साहिब की तरफ जा रहा था जो उपरोक्त बस की ड्राईवर खिड़की में टकरा गया। यह हादसा बस चालक द्वारा अपनी बस को अचानक व बिना संकेत दिये मोड़ने के कारण हुआ है। जिसमें मोटर साईकल चालक मोहित शर्मा पुत्र श्री गुणानन्द तथा पीछे बैठा व्यक्ति आर्यन पुत्र श्री राकेश कुमार निवासीगण बडाबन, जिला सिरमौर, हि0प्र0 घायल हुए हैं। बस चालक का नाम दिनेश कुमार पुत्र श्री साधूराम निवासी गांव बोहलियों, डा0 शंभूवाला, तह0 नाहन, जिला सिरमौर, हि0प्र0 मालूम हुआ है जिसे भी इस हादसे में चोटें आई हैं। इस सन्दर्भ में पुलिस थाना माजरा में धारा 281, 125(a) भारतीय न्याय संहिता में अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले में जाँच जारी है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!