शिमला के बागवान का कारनामा : दिल के आकार का उगाया सेब, मार्केट रेट सुन उड़ जाएंगे होश

Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कोटखाई क्षेत्र के जाने-माने बागवान संजीव चौहान ने ऐसा अनोखा प्रयोग कर दिखाया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। उन्होंने अपने बगीचे में दिल के आकार का सेब उगाया, जिसकी सतह पर ‘LOVE’ खुदा हुआ है। इस खास सेब की कीमत 500 रुपए तक है।

सोशल मीडिया पर मचा धमाल

संजीव चौहान ने जैसे ही इस अनोखे सेब की तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली, उनके बगीचे में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की भीड़ लग गई। लोगों का कहना है कि उन्होंने न कभी ऐसा सेब देखा और न ही इसकी कल्पना की थी।

यह कोई रातों-रात का चमत्कार नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत और नए प्रयोगों का नतीजा है। संजीव चौहान अपने बाग में लगातार नए एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं। दिल के आकार का सेब तैयार करने के लिए उन्होंने विशेष मोल्ड तकनीक का इस्तेमाल किया, जिसमें फल को बढ़ने के दौरान एक तय आकार के मोल्ड में रखा जाता है। फल पकते-पकते उसी आकार का हो जाता है। इस तकनीक से फल को कोई नुकसान नहीं होता।

चाइना से आई तकनीक

संजीव चौहान ने बताया कि इस प्रयोग में इस्तेमाल होने वाला मोल्ड उनके भाई ने चाइना से मंगवाया था। चीन में इस तरह के हार्ट शेप सेब काफी लोकप्रिय हैं और वहां इनकी कीमत लगभग 500 रुपए प्रति पीस तक है।

संजीव चौहान अब इस अनोखे सेब को भारतीय बाजार में उतारना चाहते हैं। उनका मानना है कि अगर भारत में भी अच्छे दाम मिले तो वे आगे भी इस पर काम जारी रखेंगे और अन्य बागवानों को भी इस तकनीक के बारे में जागरूक करेंगे।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!