ADVERTISEMENT

Sirmaur: बाल कटवाने गया था, 3 दिन बाद तालाब में मिला शव, हादसा या साजिश? पुलिस जांच में जुटी

Khabron wala

जिला शिमला के रोहड़ू उपमंडल के धारा कवर क्षेत्र का तीन दिन से लापता भेड़ पालक युवक का शव नाहन के समीप ढाकवाली में संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब से बरामद हुआ है। मृतक की पहचान जय किशोर (29) पुत्र मुलकी राम, निवासी गांव धारा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार 19 मार्च को मोहन सिंह पुत्र करम चंद, निवासी गांव खरशाली लडोत, तहसील चडगांव, जिला शिमला ने शिकायत दी थी कि जय किशोर, जो उसके साथ नाहन क्षेत्र के ढाकवाली में डेरा डाले हुए था, अचानक लापता हो गया है। शिकायत में बताया गया कि 19 मार्च की शाम करीब 6 बजे जय किशोर मारकंडा पुल के पास बाल कटवाने गया था।

पुलिस के अनुसार 19 मार्च को मोहन सिंह पुत्र करम चंद, निवासी गांव खरशाली लडोत, तहसील चडगांव, जिला शिमला ने शिकायत दी थी कि जय किशोर, जो उसके साथ नाहन क्षेत्र के ढाकवाली में डेरा डाले हुए था, अचानक लापता हो गया है। शिकायत में बताया गया कि 19 मार्च की शाम करीब 6 बजे जय किशोर मारकंडा पुल के पास बाल कटवाने गया था।

रात करीब 10 बजे तक उसकी फोन पर बात हुई, लेकिन इसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया और उससे संपर्क पूरी तरह टूट गया। इसके बाद युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया, जिससे मामला संदिग्ध बन गया।

सूचना मिलते ही पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू की। लगातार तीन दिनों तक क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

आखिरकार 22 मार्च को मालोंवाला के पास एक तालाब में युवक का शव पानी में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को तालाब से बाहर निकाला।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। साथ ही पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है, ताकि यह साफ हो सके कि यह महज हादसा है या इसके पीछे कोई और वजह छिपी है।

बताया गया है कि जय किशोर पिछले 10-12 वर्षों से किन्नौर क्षेत्र में सतिंदर नेगी के पास भेड़-बकरी चराने का काम कर रहा था और हर साल की तरह इस बार भी वह अपने रेवड़ के साथ सिरमौर क्षेत्र में पहुंचा था।

डीएसपी हेडक्वार्टर रमाकांत ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पानी में डूबने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारण सामने आएंगे।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!