ADVERTISEMENT

सिरमौर: खेल-खेल में हा*दसा, रस्सी टूटने से 12 फीट ऊचाई से नीचे गिरी 15 महिलाएं- पहुंचीं अस्पताल

Khabron wala 

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए खेल प्रतियोगिताएं हमेशा से ही वरदान साबित होती रही हैं। मगर कई बार दुर्भाग्यवश खेल-खेल में ऐसे हादसे पेश आते हैं कि, खेल में भाग ले रहे प्रतियोगियों को परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। ऐसा ही एक मामला प्रदेश के सिरमौर जिले से सामने आया है। जहां एक खेल ने करीब 15 महिलाओं को अस्पताल में भर्ती करवा दिया।

12 फीट ऊंचे डंगे से नीचे गिर गईं महिलाएं

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिरमौर जिले में एक पारंपरिक रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता उस समय हादसे में बदल गई, जब मुकाबले के दौरान रस्सी अचानक टूट गई।

खेल के दौरान अचानक रस्सी टूटने से प्रतियोगिता में शामिल करीब 15 महिलाएं संतुलन खोकर लगभग 12 फीट ऊंचे डंगे से नीचे गिर गईं। हादसे में कई महिलाओं को सिर, गर्दन और पैरों में चोटें आईं, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पूरे जोश के साथ चल रही थी प्रतियोगिता

घटना बीते कल यानी रविवार देर शाम राजगढ़ क्षेत्र के लेयुनाणा गांव में आयोजित एक स्थानीय मेले के दौरान हुई। हादसे में रस्सा-कस्सी में हिस्सा ले रही करीब 15 महिलाएं संतुलन खोकर लगभग 10 से 12 फीट ऊंचे डंगे से नीचे गिर गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार प्रतियोगिता पूरे जोश के साथ चल रही थी, तभी रस्सी टूटने से महिलाएं एक-दूसरे के ऊपर गिरती चली गईं। इस दौरान अधिकांश महिलाओं को पैरों, गर्दन और सिर में गंभीर चोटें आईं। हादसे में एक बच्ची भी घायल हुई, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

कई महिलाएं गंभीर हालत में पहुंचाई अस्पताल

घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और आयोजकों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया गया। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश पंवर ने बताया कि रविवार रात कई महिलाएं गंभीर हालत में लाई गई थीं।

जांच में सामने आया कि ऊंचाई से गिरने के कारण उन्हें गंभीर चोटें लगी हैं। एक बच्ची की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज सोलन अस्पताल में जारी है।

सुरक्षा इंतजामों में हुई चूक

घायल महिलाओं और उनके परिजनों ने बताया कि वे सिरमौर के नारग क्षेत्र में आयोजित मेले में मनोरंजन और प्रतियोगिता में भाग लेने आई थीं, लेकिन सुरक्षा इंतजामों में चूक के कारण यह बड़ा हादसा हो गया। फिलहाल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!