Khabron wala
*थाना राजगढ़ में सडक हादसे में दो व्यक्तियों (नेपाली महिला व पुरुष) की मृत्यु व एक स्थानीय घायल मामला* *दर्ज*
श्री नरवीर सिंह पुत्र स्व0 श्री खिरमू राम निवासी गाँव कुंथल डा0 नेरीपुल तहसील राजगढ जिला सिरमौर हि0प्र0 ने पुलिस थाना राजगढ़ में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि दिनाँक 14.02.2026 की रात यह क्यारी गाँव से अपने घर जा रहा था तो इसने देखा कि कुन्थल धार में सामने एक कार सड़क से नीचे गिर गई । जिस पर इसने गाँव के लोगों को मौका पर बुलाया व देखा कि कार न0 HP-16A-5019 मारुती K10 क्षतिग्रत है व मौक पर तीन व्यक्ति दो नेपाली (एक महिला व एक पुरुष) तथा एक स्थानीय व्यक्ति श्री अमन पुत्र श्री सुखराम गांव कुंथल हैं जिन सबको इस हादसे में चोटें लगी थी। कार को अमन चला रहा था। स्थानीय गाँव के लोग उपरोक्त तीनों को इलाज के लिये IGMC शिमला ले गये जिनमें से नेपाली महिला व पुरुष की रास्ते में ही मृत्यु हो गई तथा अमन का इलाज चल रहा है। इस सन्दर्भ में पुलिस थाना राजगढ़ में धारा 281, 125, 125(A), 106 BNS में अभियोग पंजीकृत किया गया है जिसमें आगामी जाँच जारी है।
*पुलिस थाना पच्छाद के चरावग स्थान पर एक टिप्पर ने मोटर साईकल को टक्कर मार कर पीछे बैठे व्यक्ति की टांगे कुचली मामला दर्ज।*
श्री गौरव परमार पुत्र श्री मदन सिंह निवासी गाँव व डाकघर कौलांवाला भूड तह0 नाहन जिला सिरमौर हि0प्र0 ने पुलिस के पास रिपोर्ट दर्ज करवाई कि दिनाँक 15.02.2026 को यह व इसका दोस्त नितीश पुंडीर भुर्षिंग मंदिर से घूमने के बाद वापिस अपने मोटरसाईकल नं0 HP18B 7028 पर घर जा रहे थे । जब यह मोटरसाईकल को चलाता हुआ समय करीब 3.30 बजे शाम चरावग नामक जगह पहुंचा तो सराहाँ की तरफ से एक टिप्पर तेज रफ्तारी में आया ओर गलत दिशा में आकर इन्हें टक्कर मार गया व इसके दोस्त नितीश पुंडीर की दोनों टाँगों को कुचल कर नेनाटिक्कर की तरफ भाग गया। इस सन्दर्भ में पुलिस थाना पच्छाद में धारा 281, 125(a) BNS व धारा 187 MV ACT में अभियोग पंजीकृत किया गया है। टिप्पर व टिप्पर चालक को शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा।
*थाना सदर नाहन में कुत्ते के काटने पर मामला दर्ज।*
श्रीमति नीलम पत्नी श्री राजकुमार निवासी मकान 224/9 नजदीक प्रताप भवन SDM रिजिडेंस कच्चा टेंक नाहन जिला सिरमौर हि0प्र0 हाल निवास किरन बिन्द्रा नजदीक पक्का टेंक सुन्दर बाग कॉलोनी नाहन जिला सिरमौर ने पुलिस के पास रिपोर्ट दर्ज करवाई कि दिनांक 15/2/26 को यह समय 5.00 बजे अपने पति के साथ शिव मंदिर पक्का टेंक में माथा टेकने के लिये निकले थे तो मुख्य गली में सपना जो डॉकटर मनीषा की केयर-टेकर है 03 कुत्तों को घुमाने के लिए गली में आई जिसके सफेद रंग के कुत्ते ने इसको काट लिया। इस सन्दर्भ में पुलिस थाना नाहन में धारा 291 BNS में अभियोग पंजीकृत किया गया है जिसका आगामी अन्वेषण जारी है।
*आम जन से अपील है कि अपने कुत्तों को उचित सुरक्षा के दायरे में रखे जो किसी आदमी को नुकसान/चोट न पहुंचा सके। पालतु कुत्तों/जानवरों को सार्वजनिक स्थान पर बिना सुरक्षा प्रबन्ध के रखना जिससे किसी को नुकसान पहुंचाए दण्डनीय अपराध है।*









