ADVERTISEMENT

सिरमौर: भागवत कथा सुनकर लौट रहा था दंपती- खाई में लुढ़की कार, दोनों को मिली दर्दनाक मौ.त

Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे अब गंभीर चिंता का कारण बनते जा रहे हैं। आए दिन सामने आ रही दुर्घटनाएं लोगों को दहला रही हैं। इसी बीच जिला सिरमौर से एक और दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

गहरी खाई में गिरा कार

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा सिरमौर जिला के राजगढ़ क्षेत्र के देवठी मझगांव के कुथल धार में पेश आया। बताया जा रहा है कि कार (HP-16A-5019) में तीन लोग सवार थे। जैसे ही वाहन देवठी मझगांव के समीप पहुंचा, अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

कार के खाई में गिरते ही जोरदार आवाज और चीख-पुकार से कुछ देर के लिए पूरा इलाका दहल उठा। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए राहत कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को कार से बाहर निकाला।

स्थानीय लोगों ने पहुंचाई मदद

लोगों ने घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए तीनों को IGMC शिमला रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान पति- पत्नी ने दम तोड़ दिया, जबकि चालक अमन कुमार का इलाज जारी है।

राम बहादुर उम्र 62 साल और मीना देवी उम्र 60 साल पत्नी राम बहादुर मृतक दंपति नेपाली मूल के थे और क्षेत्र में बागीचे में काम करते थे।

मामले की सूचना स्थानीय निवासी नरवीर सिंह ने पुलिस थाना राजगढ़ में दी। जो सिरमौर के रहने उन्होंने बताया कि जब वह क्यारी गांव से भागवत कथा सुनकर वापस अपने घर लौट रहे थे।, तभी कुंथल धार के पास यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और विभिन्न धाराओं के तहत जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। हादसे के कारणों की जांच जारी है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!