ADVERTISEMENT

नए पहल : 12 वीं के छात्र- छात्राओं ने विदाई से पहले स्कूल को दिया वॉटर कुलर…

Khabron wala 

सुमित को मिस्टर फेयरवेल और हिना चौहान को मिस फेयरवेल का खिताब

पांवटा साहिब के देवीनगर स्थित बीकेडी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें 11वीं के छात्र छात्राओं ने 12वीं कक्षा के छात्र छात्राओं को विदाई पार्टी दी।

इस मौके पर 12वीं कक्षा के सुमित को मिस्टर फेयरवेल, हिना चौहान को मिस फेयरवेल, इंद्रजीत सिंह को मिस्टर पर्सनालिटी इंद्रजीत सिंह तथा अदिति को मिस पर्सनालिटी चुना गया जबकि सहाना बेस्ट स्टूडेंट रही।

इस मौके पर 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कर सबका मनमोहन लिया। साथ ही उन्होंने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को टाइटल दिए। वही 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने अपने अध्यापकों को टाइटल देकर सम्मानित किया। 12वीं कक्षा के छात्रों ने स्कूल के लिए एक वाटर कूलर भेंट किया। स्कूल के प्रधानाचार्य यशपाल सैनी ने विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!