ADVERTISEMENT

शिलाई में पंचायत समिति सदस्य ने चीड़ के हरे-भरे पेड़ किये धराशाही, मंत्री के है खासे करीबी..

Khabron wala 

शिलाई विधानसभा क्षेत्र के शिलाई में हरे-भरे चीड़ के दर्जनों पेड़ों को धराशाही किया गया हैं। इस अवैध कटान का एक वीडियो व बहुत सारे फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है, जिसके बाद वन विभाग की नींद उड़ी हुई हैं।

एक ओर जहां प्रदेश सरकार वन संपदा के संरक्षण के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है और पौधा रोपण अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में अवैध कटान करने वाले वन काटू माफिया इन प्रयासों को विफल कर रहे हैं। इन माफिया ने हरे वृक्षों को एक ही दिन में दर्जनों की संख्या में काट दिए है।

हैरानी की बात तो यह है कि वन विभाग को भी ये भनक तब लगी जब सोशल मीडिया पर इसके फ़ोटो व वीडियो वायरल हुए हैं। वन काटू में शामिल माफिया मंत्री का खासा करीबी बताया जा रहा है, जिसके चलते अब वह विभाग भी मामले की लीपापोथी में लगा है।

कथित तौर पर इस मामले में पंचायत समिति सदस्य का नाम सामने आ रहा है, कांग्रेस पार्टी से समर्थित हैं। हालांकि क्षेत्र के लोग इस घटना बाद खासे नाराज हैं। उधर, घटना को लेकर जब वन विभाग के कर्मचारी व अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो फ़ोन नहीं उठाया गया।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!