ADVERTISEMENT

सिरमौर की 4 टोल यूनिटें 45.54 करोड़ में नीलाम, सरकार ने जुटाया 13.63 करोड़ अधिक राजस्व, जानिए कौन सा बैरियर कितने में बिका

Khabron wala 

उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा की सीमाओं से जुड़े जिला सिरमौर के चार टोल बैरियर वर्ष 2026-27 के लिए 34 प्रतिशत हाइक के साथ ऑनलाइन नीलाम हुए हैं। वर्ष 2025-26 में इन चारों टोल बैरियर की कुल नीलामी 31.90 करोड़ रुपये में हुई थी, जबकि इस बार ई-ऑक्शन में ये यूनिटें 45.54 करोड़ रुपये में नीलामी हुईं। इस तरह पिछले वर्ष की तुलना में सरकार को 13.63 करोड़ रुपये अधिक राजस्व मिला है।

वर्ष 2026-27 के लिए हरियाणा सीमा पर स्थित जिला सिरमौर का कालाअंब टोल बैरियर विनोद कुमार मलिक निवासी मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के नाम रहा। इसका रिजर्व प्राइस 17.3 करोड़ रुपये तय किया गया था, जो 22.11 करोड़ रुपये में नीलाम हुआ। इस तरह यह टोल यूनिट रिजर्व प्राइस से 5.8 करोड़ रुपये अधिक में नीलाम हुई।

पांवटा साहिब का गोविंद घाट टोल बैरियर रमेश चौहान निवासी मेरठ (उत्तर प्रदेश) ने 10 करोड़ रुपये में अपने नाम किया। इसका रिजर्व प्राइस 7 करोड़ 98 लाख रुपये था, यानी यह रिजर्व प्राइस से 2 करोड़ 2 लाख रुपये अधिक में नीलाम हुआ।

पांवटा साहिब के बहराल टोल बैरियर का रिजर्व प्राइस 8.67 करोड़ रुपये था, जिसे मुश्ताक अली निवासी पंचकूला (हरियाणा) ने 13 करोड़ रुपये में अपने नाम किया। यह रिजर्व प्राइस से 4 करोड़ 33 लाख रुपये अधिक में नीलाम हुआ।

उत्तराखंड सीमा पर शिलाई विधानसभा क्षेत्र के मिनस टोल बैरियर का रिजर्व प्राइस 26 लाख 11 हजार रुपये था, जो 43 लाख 11 हजार रुपये में नीलाम हुआ। यह बैरियर पिछले वर्ष की तरह इस बार भी अतर सिंह के नाम रहा।

राज्य कर एवं आबकारी विभाग सिरमौर के उप आयुक्त वरुण कटोच ने बताया कि गत वर्ष की अपेक्षा वर्ष 2026-27 के लिए जिले के चारों टोल बैरियर 34.18 प्रतिशत हाइक के साथ ऑनलाइन नीलाम हुए हैं।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!