ADVERTISEMENT

Sirmour: शंभूवाला में दर्दनाक हादसा, ट्रक पर तिरपाल डालते समय करंट लगने से चालक की मौ*त

Khabron wala

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक हृदयविदारक हादसा पेश आया, जहां करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की जान चली गई। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

ट्रक की छत पर चढ़कर तिरपाल डाल रहा था शुमटी
जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान शुमटी (निवासी गांव पीर भोली, जिला बिलासपुर यमुनानगर) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुमटी अपने ट्रक की छत पर चढ़कर तिरपाल डाल रहा था, तभी वह ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों से छू गया और जोरदार करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जांच में जुटी पुलिस
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। एसपी सिरमौर, निश्चिन्त सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा, “पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं से बारीकी से जांच की जा रही है। फिलहाल मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!