*जिला सिरमौर पुलिस ने एक व्यक्ति से स्मैक/हैरोईन बरामद की व मादक पदार्थ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत*
*आज दिनाँक 29.03.2026 को जिला सिरमौर की स्पैशल डिटेक्शन टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यमुना पाथ गोविन्दघाट में एक व्यक्ति से 3.22 ग्राम स्मैक/हैरोईन बरामद करने में सफलता प्राप्त की है जिस सन्दर्भ में पुलिस थाना पाँवटा साहिब में अभियोग पंजीकृत किया गया है।*
आज दिनाँक 29.03.2026 को जिला सिरमौर की स्पैशल डिटेक्शन टीम जो पाँवटा साहिब में तैनात है, इलाका में गश्त करते हुए मादक पदार्थ में सूचनाएँ भी इकट्ठा कर रही थी तो गुप्त सूत्र से सूचना मिली कि मनु गुप्ता नाम का व्यक्ति (जिसका पता व हुलिया भी बतलाया) अपने पास एक कैरी बैग में भारी मात्रा में स्मैक/हैरोईन खरीद करके ला रहा है तथा कुन्जा से पैदल पांवटा साहिब के लिए आ रहा है। जिस सूचना पर टीम ने त्वरित कार्यवाही करते यमुना पाथ गोविन्दघाट बैरियर में नाका लगाकर उपरोक्त व्यक्ति को रोक कर तलाशी के दौरान उसके कब्जा से 3.22 ग्राम स्मैक/हैरोईन बरामद की है । आरोपी का नाम मनु गुप्ता पुत्र श्री सतप्रकाश गुप्ता निवासी नजद DAV स्कुल वार्ड न0 9, देवीनगर पांवटा साहिब, जिला सिरमौर हि0प्र0 उम्र 32 वर्ष मालूम हुआ है। इस सन्दर्भ में पुलिस थाना पाँवटा साहिब में आरोपी उपरोक्त के विरुद्ध धारा 21-61-1985 ND&PS ACT में अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी को नोटिस पर पाबन्द किया गया है। आरोपी के पिछले अपराधिक पृष्ठभूमि का भी पता लगाया जा रहा है।











