*जिला सिरमौर, पुलिस थाना नाहन और पाँवटा साहिब में मादक पदार्थ अधिनियम(स्मैक/हेरोईन) में अलग-अलग अभियोग पंजीकृत*
*जिला सिरमौर की डिटेक्शन टीम नाहन ने एक व्यक्ति के कब्जा से 3.20 ग्राम स्मैल/हेरोईन बरामद करने में सफलता प्राप्त की है जिस सन्दर्भ में पुलिस थाना नाहन में धारा 21-61-85 ND&PS ACT में अभियोग पंजीकृत किया गया है।*
आज दिनाँक 30.03.2026 को जिला सिरमौर के नाहन में तैनात डिटेक्शन टीम गश्त पर रवाना थी तो टीम को सूचना मिली कि आर.टी.ओ. ऑफिस के नीचे अनिल कुमार नाम का एक व्यक्ति किराये के कमरे में मादक पदार्थ चिट्टा/हेरोईन को बेचने का धंधा करता है जो आज भी अपने कमरा से स्मैक/हेरोईन स्थानीय युवकों को बेच रहा है यदि इसी समय इसके किराए के कमरा की तलाशी ली जाए तो मादक पदार्थ स्मैक/हेरोईन बरामद हो सकता है। जिस पर टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उपरोक्त व्यक्ति के कब्जा से उसके किराये के कमरा में 3.20 ग्राम स्मैक/हैरोईन बरामद की है । आरोपी का नाम अनिल कुमार पुत्र श्री धनी राम निवासी बाल्मिकी बस्ती, तहसील नाहन जिला सिरमौर हाल कि नजदीक आर.टी.ओ. दफतर नाहन, जिला सिरमौर का रहना मालूम हुआ है। इस सन्दर्भ में अभियोग पंजीकृत करके मामले की जाँच की जा रही है।
*जिला सिरमौर, पुलिस थाना पाँवटा साहिब की टीम ने एक व्यक्ति के कब्जा से 2.63 ग्राम स्मैक/हेरोईन बरामद करने में सफलता प्राप्त की है जिस सन्दर्भ में पुलिस थाना पाँवटा साहिब में धारा 21-61-85 ND&PS ACT में अभियोग पंजीकृत किया गया है।*
आज दिनाँक 30.03.2026 को पुलिस थाना पाँवटा साहिब की टीम गश्त पर नज़द गर्ल्स स्कूल पांवटा साहिब मौजूद थी तो एक व्यक्ति यमुना घाट बैरियर की तरफ से गर्ल्स स्कूल की तरफ पैदल आ रहा था, जो सामने पुलिस को देख कर एक दम मौका से भागने लगा तो पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू किया और उसके कब्जा से 2.63 ग्राम स्मैक/हैरोईन बरामद करने में सफलता प्राप्त की है । आरोपी का नाम असलम खान पुत्र श्री मोहम्मद इकबाल निवासी वार्ड न. 09 देवी नगर, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर, उम्र 30 साल मालूम हुआ है। इस सन्दर्भ में अभियोग पंजीकृत करके मामले की जाँच की जा रही है। जिला सिरमौर पुलिस नशा का अवैध धन्धा समाप्त करने के लिये कृत संकल्प है तथा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है।









