*जिला सिरमौर, पुलिस थाना नाहन में मादक पदार्थ अधिनियम(स्मैक/हेरोईन) में अलग-अलग अभियोग पंजीकृत*
*जिला सिरमौर की डिटेक्शन टीम नाहन ने एक व्यक्ति के कब्जा से 6.68 ग्राम चिट्टा/हेरोईन बरामद करने में सफलता प्राप्त की है जिस सन्दर्भ में पुलिस थाना नाहन में धारा 21-61-85 ND&PS ACT में अभियोग पंजीकृत किया गया है।*
आज दिनाँक 31.03.2026 को जिला सिरमौर के नाहन में तैनात डिटेक्शन टीम गश्त पर रवाना थी तो टीम को सूचना मिली कि दो युवक आज अपनी स्कूटी नंo HP 18B 0444 पर मादक पदार्थ चिट्टा/हेरोइन की खेप लेकर कालाअम्ब की ओर से नाहन की तरफ आ रहे है। जिस पर टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उपरोक्त स्कुटी को मुख्य सड़क कालाअम्ब – नाहन नजदीक कांगनवाला नेचर पार्क के पास रोक कर उसकी डिक्की से 6.68 ग्राम चिट्टा/हेरोईन बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियों के नाम भानु गर्ग पुत्र श्री सुभाष गर्ग निवासी मकान नंo 323/1 शिमला रोड नजदीक परशुराम ITI नाहन व अभिमन्यु ठाकुर पुत्र स्व. श्री मनीष ठाकुर निवासी मकान नंo 725/1 वार्ड नंo 8 मोहल्ला नजदीक पक्का टैंक नाहन, जिला सिरमौर, हिo प्रo मालूम हुआ है। इस सन्दर्भ में पुलिस थाना सदर नाहन में उपरोक्त आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है। पता लगाया जा रहा है कि यह उपरोक्त चिट्टा/हेरोईन कहां से लाये थे तथा कहां बचने की फिराक में थे ताकि पूरे गिरोह को कानून की गिरफत में लिया जा सके।












