Khabron wala
नाहन 04 फरवरी। उपायुक्त सिरमौर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0) प्रियंका वर्मा ने यह अधिसूचित किया है कि जिला सिरमौर के विकास खंड संगडाह की नव गठित ग्राम पंचायत संगडाह ग्रामीण के अलावा जिला के सभी विकास खंडों की 259 पंचायतों में से 258 ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों तथा जिला परिषद सिरमौर के संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली के प्रारूप पुनरीक्षण प्राधिकारी/ अपीलीय प्राधिकारी द्वारा आदेशित परिवर्धन (हटाए जाने) और शुद्धिकरण को प्रारूप नामावली में समाविष्ट कर दिया गया है। शुद्ध (ठीक) की गई निर्वाचक नामावली की एक प्रति संशोधनों की सूची सहित अंतिम रूप में प्रकाशित कर दी गई है।
जिला लोक सम्पर्क अधिकारी, सिरमौर स्थित नाहन
01702-225024












