ADVERTISEMENT

Solan: सड़क हादसे ने उजाड़ा हंसता-खेलता परिवार, पति की आंखों के सामने टैंकर ने रौंद डाली पत्नी

Khabron wala

सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है, जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी टैंकर चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार नाजिया नाम की महिला अपने पति वकील अली के साथ बाइक पर सवार होकर अपने कमरे की ओर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे एक टैंकर ने उनके बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार पति-पत्नी सड़क पर गिर गए। इस दौरान महिला टैंकर के पिछले पहियों के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ने न तो रुकने की जहमत उठाई और न ही घायलों की मदद की, बल्कि वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि घटना के संबंध में बरोटीवाला पुलिस थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है और दुर्घटना के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!