मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक खुशाल चंद के द्वारा किया गया इस दौरान डीएसपी वीर बहादुर और थाना प्रभारी मौजूद रहे
तिरुपति मेडिकेयर के द्वारा रोड सेफ्टी सप्ताह मनाया गया जिसके बाद आज इस सप्ताह का समापन
तिरुपति मेडिकेयर के द्वारा पिछले 7 दिनों से रोड सेफ्टी सप्ताह मनाया जा रहा है जिसमें तरह-तरह के कार्यक्रम कंपनी के द्वारा किए गए तथा लोगों को जागरूक करने के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता रंगोली प्रतियोगिता तथा बाइक रैली निकालकर वाहन चालकों को जागरूक किया गया
गौरतलब है कि कंपनी में लगभग 20 हजार के करीब कर्मचारी हैं जिन्हें सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में जागरूक किया गया तथा सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में जैसे दो पहिया वाहन को हेलमेट पहनना ,चार पहिया वाहन को सीट बेल्ट पहनकर गाड़ी चलाना, तथा सड़क पार करते हुए दाएं और बाएं देखना तथा रेलवे क्रासिंग को किस तरह से पार करना है इस बारे में लोगों को जागरूक किया गया वहीं कंपनी के कंपनी के डायरेक्टर अशोक गोयल व दीपक गोयल तथा पुलिस अधीक्षक खुशालचंद के द्वारा इन प्रतियोगिता में विजयी हुए विजेताओं को इनाम भी दिए गए वहीं पुलिस अधीक्षक खुशाल चंद ने कंपनी के इस जागरूकता के अभियान पर धन्यवाद दिया।












