सुक्खू सरकार उड़ा रही है संविधान की धज्जियां : जयराम ठाकुर

पूरे देश में राहुल गांधी संविधान की किताब लेकर घूमते हैं और सुक्खू सरकार संविधान की धज्जियां उड़ा रही है

सरकार शातिराना तरीके से संस्थानों को बंद कर रही है।

राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच से प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी इंडी गठबंधन के कुंठा और चरित्र का परिचायक

निज आवास पर नेता प्रतिपक्ष ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत

Khabron wala 

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश नगर निगम संशोधन विधेयक 2025 खुलेआम संविधान का उल्लंघन है, जिसे सुक्खू सरकार कर रही है। सरकार का यह कृत्य कांग्रेस के असली चरित्र को उजागर करता है। एक तरफ राहुल गांधी पूरे देश में संविधान की किताब लेकर घूमते हैं दूसरी तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री विधानसभा के अंदर संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश नगर निगम संशोधन विधेयक भारतीय संविधान के अनुच्छेद 243 (यू) का खुला उल्लंघन है। यह अनुच्छेद नगर निगम के चुनाव 5 साल के भीतर करवाने की व्यवस्था देता है। निकाय भंग होने के 6 महीने के भीतर अनिवार्यत: चुनाव करवाने के लिए निर्देशित करता है। लेकिन कांग्रेस की सरकार अपनी नाकामियां छुपाने और चुनाव में निश्चित हो चुकी अपनी हार से बचने के लिए संविधान की अवहेलना कर रही है। व्यवस्था परिवर्तन की सरकार द्वारा यह हिमाचल के इतिहास में पहली बार हो रहा है। भाजपा विधायक दल इसका खुला विरोध करती है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार बेहद शातिराना ढंग से संस्थानों को बंद कर रही है। एक तरफ सरकार पहले विद्यालयों से शिक्षक हटा दे रही है, शिक्षकों की कमी से छात्र अपना नाम कटवा कर कहीं और चले जा रहे हैं। तब सरकार जीरो एनरोलमेंट का बहाना बनाकर स्कूल को बंद कर दे रही है। लगभग 2000 से ज्यादा संस्थान कर देना अपने आप में बहुत बड़ी बात है। जब सरकार बनी और सिर्फ मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की शपथ हुई थी कैबिनेट का गठन भी नहीं हुआ था तब भी दोनों लोगों ने मिलकर धड़ाधड़ संस्थानों को बंद करना शुरू कर दिया था। प्रदेश ने पहली बार देखा कि किस तरह से एक सरकार जिसका काम संस्थान खोलने और लोगों को सुविधा देना है वह धड़ाधड़ चले हुए संस्थानों को बंद कर रही है। सरकार की यह कार्रवाई सिर्फ राजनीतिक विद्वेष का नतीजा थी।

राहुल गांधी और तेजस्वी के प्रधानमंत्री को गाली इंडी गठबंधन के कुंठा और चरित्र का परिचायक

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव के मंच से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी किए जाने की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि तथाकथित वोट अधिकार यात्रा में जिस तरह से कांग्रेस और आरजेडी के मंच से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूज्य माता जी को गाली दी गई है वह घोर निंदनीय है। इसकी जितनी भर्त्सना की जाए वह कम है। सत्ता को अपना पुश्तैनी अधिकार समझने वाले दो शहजादों ने बिहार की धरती से बिहार की संस्कृति का तिरस्कार किया है और सामाजिक मूल्यों को कलंकित किया है। इस जघन्य कृत्य के लिए राहुल गांधी और तेजस्वी यादव माफी मांगनी चाहिए। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव शायद सहित इंडी ठग बंधन के नेताओं को यह हजम नहीं हो रहा है कि एक गरीब मां का बेटा देश के प्रधानमंत्री पद पर कैसे बैठ सकता है। दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता और लगातार 11 साल से देश के प्रधानमंत्री रहे नरेंद्र मोदी जी की मृतक मां को गाली देना कांग्रेस की संस्कृति और कुंठा को एक साथ प्रकट करता है। कांग्रेस के नेताओं का यह कृत्य देश कभी माफ नहीं करेगा। उसके इस कृत्य जवाब लोकतंत्र की जननी कहीं जाने वाले बिहार से ही मिलेगा।

निज आवास पर नेता प्रतिपक्ष ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत

नेता प्रतिपक्ष ने आज अपने आवास पर भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित महासचिव डॉक्टर सिकंदर कुमार, प्रदेश सचिव तिलक राज शर्मा, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सनी शुक्ला का अपने स्वागत किया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से शिष्टाचार भेट हेतु उनके आवास पर पधारे थे। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं दी और पार्टी के कार्य में जीजान से जुट जाने का आग्रह किया। नेता प्रतिपक्ष ने युवा मोर्चा की भावी चुनौतियों और जिम्मेदारियों के बारे में बताते हुए कहा कि युवा मोर्चा की कंधों पर सबसे ज्यादा जिम्मेदारी है। इसके साथ ही उन्होंने आपदा के दौरान प्रदेश भर में आपदा प्रभावितों के लिए आर्थिक सहायता जताने से लेकर राहत सामग्री पहुंचाने और हर प्रकार से मदद करने के लिए युवा मोर्चा का आभार भी जताया।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!