जिला परिषद वार्ड 6 कमरऊ से सुमिता चौहान 764 वटो से जीत गई है भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुमिता चौहान ने ने विरोधी कांग्रेस प्रत्याशी मीरा चौहान को हराया है
सुमिता चौहान का कहना है कि वह और उनके पति नेत्तर सिंह चौहान आंजभोज क्षेत्र में हमेशा लोगों के दुःख सुख में खड़े रहे हैं।
भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुमिता चौहान के पति व सामाजिक कार्यकर्ता नेत्तर चौहान का कहना है कि पिछले 5 वर्षों में हिमाचल प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी का आशीर्वाद आंजभोज के लिए बहुत अधिक रहा हैं।उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए जनता का धन्यवाद किया
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के दो दर्जन से भी अधिक गांव में एंबुलेंस लिंक रोड पहुंचाया गया है। आगे भी जनता सहयोग करे और उन्हें जिला परिषद वार्ड नंबर 6 कमरऊ से जिताया है जिसके बाद क्षेत्र में विकास कार्यों की गति लगातार जारी रहेगी।












