हिमाचल बीजेपी को मिला नया अध्यक्ष , सांसद सुरेश कश्यप के नाम की हुई घोषणा

आखिरकार हिमाचल प्रदेश को नया बीजेपी अध्यक्ष मिल ही गया है मूल का सिरमौर जिले के पचछाद के रहने वाले सुरेश कुमार कश्यप को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है

आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सुरेश कुमार कश्यप को हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है तथा यह नियुक्ति तत्काल से प्रभावित की गई है भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने यह नियुक्ति पत्र जारी किया है

गौरतलब है कि संसद सुरेश कुमार कश्यप पचछाद क्षेत्र से विधायक भी रह चुके हैं तथा इसके बाद 2019 के चुनाव में वह सांसद चुने गए थे इससे पहले सिरमौर जिले के नाहन से विधायक राजीव बिंदल भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभाल चुके हैं अब दुबारा सिरमौर जिले से ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति हुई है

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!