सतलुज में डूबे पति-पत्नी का नहीं मिल रहा कोई सुराग, 48 घंटे से तलाश रही पुलिस

Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में सतलुज नदी में डूबे पति-पत्नी का 48 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस टीम द्वारा बीते बुधवार से लगातार दोनों की तलाश की जा रही है। मगर दोनों का कहीं कुछ पता नहीं चल पा रहा है।

यह घटना बैहनाघाट-माहोली पुल के पास बुधवार सुबह पेश आई है। बताया जा रहा है कि पहले पत्नी ने सतलुज नदी में छलांग लगा दी। जिसे बचाने के चक्कर में पति भी उसके पीछे नदी में कूद गया।

You may also likePosts

पति ने भी लगा दी छलांग

देखते ही देखते दोनों नदी के तेज बहाव में डूब गए। उधर, सूचना मिलते ही लुहरी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नदी किनारे सर्च व रेस्क्यू कार्य शुरू किया। मगर दोनों का देर रात तक भी कुछ पता नहीं चल पाया।

अंधेरा होने के कारण देर रात को ऑपरेशन रोका गया और कल सुबह से टीमें दोबारा दोनों लापता लोगों को ढूंढने में जुटी हुई- लेकिन दोनों का देर रात तक कहीं कोई सुराग नहीं मिल पाया। अब आज पर दोनों की तलाश की जाएगी। घटना के बाद से परिजनों ने कल से अन्न का दाना तक नहीं खाया है। परिजन आस लगाए बैठे हैं कि कुछ चमत्कार हो जाए और दोनों सही-सलामत वापस लौट आएं।

लापता दंपति की पहचान

लापता दंपति बताना भाल्ले करसोग, मंडी के रहने वाले हैं। दोनों की पहचान-

दूनी चंद (34) पुत्र बलदेव सिंह

सोनिया (27) पत्नी दूनी चंद

परिजनों ने बताया कि दूनी चंद सैलून में काम करता था। दोनों पति-पत्नी आनी बाजार में किराए के कमरे में रहते थे। मंगलवार रात को दूनी चंद अपने किसी रिश्तेदार के साथ कमरे में पार्टी कर रहा था। इसके बाद दोनों पति-पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

सुबह सोनिया थी लापता

अगली सुबह जब दूनी चंद सो कर उठा को उसने देखा सोनिया कमरे में नहीं थी। दूनी चंद ने उसे घर के आसपास ढूंढा, लेकिन वो कहीं नहीं मिली। दूनी चंद ने तुरंत इस बारे में अपने चाचा के बेटे को बताया और गाड़ी लेकर सोनिया को ढूंढने निकल गया।

इसी दौरान दूनी चंद को सोनिया सतलुज नदी की ओर भागती हुई नजर आई। मगर इससे पहले की दूनी चंद उस तक पहुंच पाता- सोनिया ने सतलुज में छलांग लगा दी। सोनिया को बचाने के चक्कर में दूनी चंद भी नदी में कूद गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब तक दोनों को बचाया जाता- देखते ही देखते दोनों नदी में समा गए।

क्या बोले परिजन?

शुरुआती जांच में पुलिस टीम को घटनास्थल से सोनिया का दुप्पटा और दूनी चंद का मोबाइल फोन मिला है। फिलहाल, पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है। पुलिस द्वारा दोनों की तलाश की जा रही है। परिजनों ने घटना को लेकर अभी तक किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!