आज पावटा साहिब पुलिस ने तिरुपति ग्रुप की मदद से पावटा साहिब में रोड सेफ्टी सप्ताह का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय लोगों को ट्रैफिक नियम पालन करने के हेतु जागरूक किया गया ट्रैफिक पुलिस व एनजीओ के सदस्यों ने स्थानीय लोगों को चालक व पीछे बैठे व्यक्ति को हेलमेट डालने के लिए तथा वाहन चलाते समय मोबाइल ना इस्तमाल करने तथा शराब पीकर ड्राइविंग ना करने ओवरस्पीडिंग तथा रैश ड्राइविंग न करने के लिए जागरूक किया तथा लोगों को नाबालिग बच्चों को अपना वाहन ना देने के लिए भी जागरूक किया गया तथा गलत तरीके से ओवरटेक करने के लिए भी वाहन चालकों को जागरूक किया गया
वाहन चालकों को जागरूक करने के उद्देश्य से बद्रीपुर वायपॉइंट बागरण चौक विश्वकर्मा चौक व ट्रक यूनियन , ऑटो यूनियन सहित विभिन्न स्थानों पर वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए बैनर लगाए गए | गौरतलब है कि पावटा साहिब पुलिस ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर सिरमौर में सबसे ज्यादा बेहतरीन काम कर रही है तथा यातायात सुधारों के बाद सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आई है | इस मौके पर एस एच ओ संजय शर्मा , कॉन्स्टेबल विक्की शर्मा तिरुपति ग्रुप से एचआर मैनेजर लोकेश शर्मा ,उमाकांत महापात्रा ,सोमा पटनायक, अनूप पूपल ,जोगिंदर सिंह, निखिल भंडारी अमित शुक्ला मौजूद थे












