टोका साहिब से नाहन गुरूद्वारा पहुंचा नगर कीर्तन, जोड़ मेला शुरू , धूमधाम से मनाया जा रहा श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का नाहन आगमन दिवस

जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित टोका साहिब गुरुद्वारा से शनिवार शाम भव्य नगर कीर्तन ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री दशमेश अस्थान नाहन पहुंचा। नगर कीर्तन की अगुवाई पंज प्यारों ने की। इस दौरान जगह-जगह संगतों ने गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष शीश नवाया। नगर कीर्तन में काफी संख्या में संगत शामिल हुई। गुरुद्वारा नाहन पहुंचने पर नगर कीर्तन का जोरदार स्वागत किया गया। इसी के साथ गुरुद्वारा के सामने ऐतिहासिक चौगान मैदान में जोड़ मेले का भी शुभारंभ हुआ। बता दें कि गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के नाहन आगमन दिवस पर यह जोड़ मेला मनाया जाता है। बताते हैं कि जिस मार्ग से गुरु महाराज जी नाहन पहुंचे थे, उसी मार्ग से यह नगर कीर्तन भी यहां पहुंचता है।

5 मई तक चौगान मैदान में जोड़ मेले का आयोजन हो रहा है। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मेले का आयोजन गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नाहन व समूह साध संगत, समूह जत्थे बंदियां, सिख नौजवान सेवक जत्था नाहन द्वारा किया जा रहा है। बता दें कि सिखों के 10 वें गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज 30 अप्रैल 1685 को सिरमौर रियासत में नाहन आए थे और लगभग 8 महीने तक वह नाहन में ही रहे। बाद में उन्होंने पांवटा साहिब साहिब नगरी की नींव रखी थी। उनके नाहन आगमन दिवस को हर साल इसी तरह हर्षो उल्लास के साथ मनाया जाता है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!