• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

दो घरों के बुझ गए चिराग, नाले में मिली दोनों की देह, 18 और 22 साल थी उम्र

Desk by Desk
35 minutes ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

Khabron wala

हिमाचल के चंबा जिला से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां दो घरों में उस समय मातम पसर गया, जब दो युवकों के शव नाले से बरामद हुए। दोनों युवकों की मौत से उनके घरों में मातम पसर गया। परिजनों को यकीन ही नहीं हो रहा था कि उनके जवान बेटे अब इस दुनिया में नहीं हैं। बेटों की मौत से उसके परिजनों को गहरा सदमा लगा है।

खाई में मिले दोनों युवकों के शव

You may also likePosts

घर के बाहर खेल रहा 9 साल का मासूम लापता, तलाश में दर-दर भटक रहे माता-पिता

किन्नौर के लिप्पा में बाढ़ आने से बनी झील, गांव पर मंडराया खतरा

GPS की मदद से खोजी गाड़ी,खाई में मिले गुमशुदा युवकों के शव ,परिजनों ने जताई ये आशंका

चौबीस घंटे में भरमौर से 1166 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले गए

मिली जानकारी के अनुसार मामला चंबा जिला के उपमंडल चुराह का है। यहां के रखालू क्षेत्र में एक गहरी खाई से दो युवकों के शव आज शुक्रवार को बरामद किए गए हैं। जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। यह हादसा न केवल दो जिंदगियों का अंत लेकर आया, बल्कि दो परिवारों की खुशियों को भी सदा के लिए छीन ले गया।

मृतक युवकों की पहचान 22 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी गांव जखला डाकघर चांजू जिला चंबा और 18 वर्षीय सुरेश ठाकुर पुत्र यशपाल निवासी बड़ौतरा डाकघर चांजू तहसील चुराह जिला चंबा के रूप में हुई है। दोनों युवक 22 अगस्त से लापता थे।

22 अगस्त को घर से निकले थे

मिली जानकारी के अनुसार सुनील कुमार 22 अगस्त को अपनी टैक्सी लेकर चंबा की ओर रवाना हुआ था। भारी बारिश और खराब मौसम के चलते उस दिन से क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह से बाधित हो गया। परिवार वालों को लगा कि वह जल्द ही लौट आएगा, लेकिन जैसे-जैसे दिन बीतते गए, परिजनों की चिंता बढ़ती गई। इसी बीच जब पहली सितंबर को नेटवर्क बहाल होने के बाद जब परिजनों ने सुनील से संपर्क करने की कोशिश की, तो उसका फोन बंद मिला। आसपास पूछताछ करने पर पता चला कि उस दिन उसके साथ सुरेश ठाकुर नाम का एक और युवक भी गया था।

परिजनों ने पुलिस की मदद से गाड़ी में लगे जीपीएस के ज़रिए लोकेशन ट्रैक की। खोजबीन के दौरान टैक्सी सुरगानी पुल के समीप नदी में बरामद हुई। गाड़ी की हालत देखकर अंदाजा लगाया गया कि यह किसी बड़ी दुर्घटना का नतीजा हो सकता है। जिसके बाद दोनों युवकों की तलाश शुरू की गई। इसी बीच आज शुक्रवार को रखालू क्षेत्र में हुए भूस्खलन के स्थान से टैक्सी के कुछ कलपुर्जे मिले।

गाड़ी के कलपुर्जे मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में युवकों की तलाश शुरू की। पुलिस ने अग्निशमन विभाग के साथ सर्च ऑपरेशन शुरू किया। गहरी खाई में सर्च के दौरान दोनों युवकों के शव बरामद हुए। दोनों के शव काफी क्षत.विक्षत अवस्था में मिले, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि हादसा कई दिन पहले हुआ होगा।

परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

दोनों युवकों की असमय मृत्यु से गांव में मातम पसर गया है। दो घरों के चिराग बुझ गए। एक ओर विनोद कुमार का इकलौता बेटा सुनील अब कभी घर नहीं लौटेगा, तो दूसरी ओर सुरेश ठाकुर जो अभी जीवन की शुरुआत में ही था परिवार के सपनों को अधूरा छोड़ चला गया। परिजनों का रो.रो कर बुरा हाल है।

एसडीपीओ सलूणी रंजन शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में लगता है कि भारी बारिश के कारण गाड़ी फिसल कर खाई में जा गिरी और उस पर चट्टानें गिर गईं। यह हादसा न केवल दो मासूम जिंदगियों की बलि ले गया, बल्कि यह भी दिखा गया कि पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और खराब नेटवर्क जैसी समस्याएं कितनी जानलेवा साबित हो सकती हैं।

क्या बोले परिजन

सुनील के चाचा ने बताया वो बहुत मेहनती और जिम्मेदार लड़का था। हर दिन की तरह उस दिन भी सुबह टैक्सी लेकर निकला था। हमें क्या पता था कि वो अंतिम बार जा रहा है। वहीं सुरेश के पिता यशपाल ने कहा सुरेश ने अभी जिंदगी देखी ही कहां थी भगवान ने हमसे सब कुछ छीन लिया।

गांवों में शोक की लहर है। दोनों युवकों की अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। हर आंख नम थी, हर चेहरा गमगीन। यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर गई है कि ज़िंदगी कितनीअनिश्चित और नाजुक है।

Share160SendTweet100
Previous Post

किन्नौर के लिप्पा में बाढ़ आने से बनी झील, गांव पर मंडराया खतरा

Next Post

घर के बाहर खेल रहा 9 साल का मासूम लापता, तलाश में दर-दर भटक रहे माता-पिता

Related Posts

घर के बाहर खेल रहा 9 साल का मासूम लापता, तलाश में दर-दर भटक रहे माता-पिता
मुख्य ख़बरें

घर के बाहर खेल रहा 9 साल का मासूम लापता, तलाश में दर-दर भटक रहे माता-पिता

26 minutes ago
किन्नौर के लिप्पा में बाढ़ आने से बनी झील, गांव पर मंडराया खतरा
मुख्य ख़बरें

किन्नौर के लिप्पा में बाढ़ आने से बनी झील, गांव पर मंडराया खतरा

41 minutes ago
GPS की मदद से खोजी गाड़ी,खाई में मिले गुमशुदा युवकों के शव ,परिजनों ने जताई ये आशंका
मुख्य ख़बरें

GPS की मदद से खोजी गाड़ी,खाई में मिले गुमशुदा युवकों के शव ,परिजनों ने जताई ये आशंका

44 minutes ago
चौबीस घंटे में भरमौर से 1166 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले गए
मुख्य ख़बरें

चौबीस घंटे में भरमौर से 1166 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले गए

2 hours ago
सराहां मेले के दूसरे दिन निश्चिंत नेगी रहे मुख्य अतिथि दंगल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
मुख्य ख़बरें

सराहां मेले के दूसरे दिन निश्चिंत नेगी रहे मुख्य अतिथि दंगल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

2 hours ago
एक जनवरी 2024 से सरकारी विभाग नहीं खरीदेंगे डीजल-पैट्रोल वाहन, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
मुख्य ख़बरें

आपदा प्रभावितों को वन भूमि और विशेष राहत पैकेज के लिए केन्द्र पर दबाव बनाएं भाजपा सांसद- मुख्यमंत्री

2 hours ago
शिक्षक दिवस पर राज्यपाल ने उत्कृष्ट शिक्षकों को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया
मुख्य ख़बरें

शिक्षक दिवस पर राज्यपाल ने उत्कृष्ट शिक्षकों को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया

2 hours ago
मुख्य ख़बरें

Behind the Graphics: Art and Design in Witch Heart Megaways

2 hours ago
मुख्य ख़बरें

Полный анализ официального казино с оперативными транзакциями

2 hours ago
Load More
Next Post
घर के बाहर खेल रहा 9 साल का मासूम लापता, तलाश में दर-दर भटक रहे माता-पिता

घर के बाहर खेल रहा 9 साल का मासूम लापता, तलाश में दर-दर भटक रहे माता-पिता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT
Facebook Twitter Youtube

© All Rights Reserved | Designed and Developed by App Development Company

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!