सिरमौर पीओ सैल ने चोरी, दहेज व मारपीट के उद्योषित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

सिरमौर पुलिस के पीओ सैल ने वीरवार को दो अलग-अलग चोरी, दहेज व मारपीट के मामलों में उद्योषित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। नाहन पुलिस ने वर्ष 2016 में हुई चोरी के मामले में एक उद्योषित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने जमटा में 8 दिसंबर 2016 में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने इस घटना के बाकी 3 आरोपियों को पहले की गिरफ्तार किया है। यह आरोपी 2 वर्ष से पुलिस से बचता रहा। पुलिस ने आरोपी को पकडने के लिए कई बार प्रयास किए मगर हर बार बच निकलता था।

इस बार जमटा में फायर उपकरणों की चोरी के मामले में आरोपी जमशेद निवासी नागली, जिला यमुनानगर, हरियाणा को कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। वही दुसरे मामले में पांवटा पुलिस ने ज्ञान चंद पुत्र निक्का को खोदोवाला से गिरफ्तार किया है। वर्ष 2012 में ज्ञानचंद पर अपनी पत्नी से दहेज के लिए मारपीट का मामला दर्ज हुआ था। जिसके बाद से यह फरार चल रहा था। पिछले चार वर्षों से ज्ञानचंद पुलिस को कई बार चकमा देने में कामयाब रहा। वीरवार को पीओ सैल ने उसे खोदोवाला से बदोचा लिया। एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने दोनो उद्योषित अपराधियों को कु रुक्षेत्र व खोदोवाला से गिरफ्तार करने की पुष्टि की है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!