ADVERTISEMENT

पांवटा के वार्डों में जाकर जनता को धमका रहे ऊर्जा मंत्री, घोटालों की वजह से घर-घर जाकर जोड़ने पड़ रहे हाथ: कांग्रेस

पांवटा साहिब में कांग्रेस पार्टी ने नगर परिषद में हुए भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा व ऊर्जा मंत्री पर कड़े आरोप लगाए हैं। पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने कहा कि ऊर्जा मंत्री व उनके चमचों सहित निवर्तमान भाजपा समर्थित नगर परिषद घोटालों में संलिप्त रही है।

वहीं पांवटा ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने ऊर्जा मंत्री पर लोगों को वोट के लिए धमकाने के गंभीर आरोप जड़े हैं। उन्होने कहा कि पिछले 3 वर्षों में और खासकर मंत्री पद मिलने के बाद भी वर्तमान विधायक पांवटा के लिए कुछ भी नहीं कर पाए। बजाऐ भ्रष्टाचार के मामलों की निष्पक्ष जांच और दोषियों को सज़ा दिलवाने के मंत्री जी भोली-भाली जनता पर अपने पद की धौंस जमाते हुए उन्हें धमका रहे हैं और भाजपा को ही वोट देने का दबाव बना रहे हैं।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि यदि भाजपा की नगर परिषद और प्रदेश सरकार सचमुच में विकास के कार्य करवाती तो आज प्रदेश के कैबिनेट मंत्री को घर-घर घूम कर लोगों के आगे हाथ नहीं जोड़ने पड़ते।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!