पावटा साहिब : बाईक चालक ने 75 वर्षीय वृद्ध महिला को मारी टक्कर ,वृद्ध महिला की मौत

 

उपमंडल पांवटा साहिब के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र शमशेरपुर  में आज सुबह एक बुलेट चालक ने 75 वर्षीय वृद्ध को टक्कर मार दी। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आज सुबह उक्त वृद्ध महिला कूड़ा डालने कूड़ेदान के पास जा रही थी। उसी समय बाईक  चालक वहां से गुजर रहा था। जिसकी चपेट में वृद्ध महिला आ गई व गंभीर चोटें आने बाद उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों को सौपा जाएगा। पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए बाईक  चालक को हिरासत में ले लिया है। जिसके खिलाफ आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही हैं।

उधर ,डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने बताया कि शमशेरपुर  में एक बुलेट चालक ने 75 वर्षीय वृद्ध को टक्कर मार दी। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद वृद्ध महिला का शव परिजनों को सोंप दिया जायेगा ,वही पुलिस  मामले में गहन जांच जारी हैं।

 

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!