ADVERTISEMENT

पांवटा साहिब : वार्ड 10 से पार्षद के लिए इंद्रजीत सिंह मिक्का का चुनाव निशान ताला चाबी

 

( जसवीर सिंह हंस ) वार्ड 10 से पार्षद के लिए इंद्रजीत सिंह मिक्का को चुनाव निशान ताला चाबी मिला है | देर शाम एसडीएम ऑफिस में नगरपालिका पार्षद पद हेतु प्रत्याशियों को चुनाव निशान आवंटित किए गए जिसमें वार्ड 10 से पार्षद के लिए इंद्रजीत सिंह मिक्का को चुनाव निशान ताला चाबी आवंटित हुआ है | अपनी जीत पक्की करने के लिए के लिए  इंदजीत सिंह मीका ने अभी से कमर कस ली है | शहर में समाजसेवी की भूमिका निभा रहे इंदरजीत सिंह मीका ने सभी सामाजिक कार्यो में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया है तथा ईमानदार छवि वाले इंदरजीत सिंह मीका नगर पालिका में आकर वार्ड 10 में बेहतरीन काम कर कर वार्ड का नक्शा बदलने में सक्षम है चाहे लोगों के बीपीएल कार्ड हो लाइसेंस या वार्ड की गलियां स्ट्रीट लाइट व अन्य निजी समस्याएं हो इंदरजीत सिंह का दावा कर रहे हैं कि वह सभी कार्यों को स्वयं अधिकारियों के समक्ष जाकर करवाएंगे |

इंदरजीत सिंह मीका नगर पालिका चुनाव में कड़ी मेहनत कर अपनी जीत की दावेदारी ठोक रहे हैं इससे पहले भी इंदरजीत सिंह मीका ने विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार की जीत के लिए अहम भूमिका निभाई थी तथा किंगमेकर की भूमिका में थे अब चुनाव के नतीजे क्या होंगे यह जनता तय करेगी |

 

 

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!