ADVERTISEMENT

पावटा साहिब : वार्ड नंबर 13 से प्रत्याशी सीमा देवी का धुआंधार प्रचार , लोगों का मिल रहा समर्थन

वार्ड नंबर 13 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी सीमा देवी धुआंधार प्रचार में जुटी है उनको लोगों का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है अपने साथियों सहित वार्ड में प्रचार में जुटी सीमा देवी जगह-जगह सभाएं कर रही हैं वह डोर टू डोर भी प्रचार में जुटी है यही नहीं सुखराम चौधरी भी खुलकर उनके समर्थन में वार्ड में प्रचार कर चुके हैं वार्ड नंबर 13 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी सीमा देवी को चुनाव निशान ताला और चाबी मिला है नगर पालिका अध्यक्ष सीमा देवी अपने होम वार्ड 13 से चुनावी मैदान में हैं अपने सरल स्वभाव और इमानदारी छवि के लिए जाने जाने वाली सीमा देवी को वार्ड के लोगों का खूब समर्थन मिल रहा है अपनी बिरादरी में अच्छी पैठ बना चुकी सीमा देवी ने जहां एक और वार्ड के लोगों का सुख दुख में हमेशा साथ दिया है वहीं विकास कार्य करवाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी है

हीरपुर गांव से भी उनको भरपूर समर्थन मिल रहा है यही नहीं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी का भी उनके सर पर हाथ है मतदान करने के लिए लोगों से अपील कर रहे हैं वार्ड नंबर 13 से प्रत्याशी सीमा देवी का कहना है कि उन्होंने वार्ड में अनेकों विकास कार्य करवाए हैं जिसके कारण जनता उनको दोबारा इतना समर्थन दे रही है ताकी वह दुबारा वार्ड में रुके हुए विकास कार्य करवा सके उनको भाजपा वोट बैंक का भी भारी लाभ मिलेगा

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!