पांवटा साहिब नगर पालिका के वार्ड नंबर 13 से निर्दलीय प्रत्याशी संगीता देवी चुनाव मैदान में है उनको चुनाव चिन्ह सिलाई मशीन आवंटित हुआ है उन्होंने स्पष्ट कहा है कि नारों से नहीं ना वादों से विकास करेंगे इरादों से गौरतलब है कि वार्ड नंबर 13 से जागरूक ईमानदार प्रत्याशी संगीता देवी को लोगों का भारी समर्थन प्राप्त हो रहा है व लोग विकास के नाम पर उनको जिताने के लिए भरपूर समर्थन दे रहे हैं
संगीता देवी ने कहा कि हीरपुर व वार्ड नंबर 13 बदहाल है सड़कें नालियां सफाई व्यवस्था स्ट्रीट लाइट आदि बदहाल है तथा वार्ड में कोई भी विकास कार्य नहीं हुए हैं जीतने के बाद वे विकास कार्यों को ईमानदारी के साथ पूरा करेंगे उन्होंने कहा कि वार्ड के लोग पीने के पानी से तरस रहे है परंतु आने वाला कोई नहीं है वही प्रत्याशी के पति संदीप कुमार ने कहा कि वह तथा उनका परिवार लोगों के सुख दुख में हमेशा शामिल रहा है तथा हमेशा लोगों की भलाई के कार्य करें है तथा वे समाज सेवा में भी अग्रणी रहे हैं जिसके कारण उनके प्रत्याशी को लोग समर्थन देकर व वोट देकर विजई बनाएं












