वार्ड नंबर 3 से उम्मीदवार राजरानी सैनी ने जनता से अपील की है कि राज रानी सैनी पत्नी चमन सैनी (पूर्व पार्षद)वार्ड नंबर 3 से पार्षद पद के लिए खड़ी हूँ, वे वार्ड नंबर 3 की प्रबुद्ध जनता से अपील करती है कि आने वाले चुनाव मे वार्ड के विकास और खुशहाली के लिए आप अपना वोट मुझे दें, मेरा मुख्य उद्देश्य वार्ड नंबर 3 मे सडकों का निर्माण करवाना, वार्ड मे पार्क का निर्माण करवाना, पीने के पानी की उचित व्यवस्था करना, बिजली से संबंधित समस्या को दूर करना, सफाई व्यवस्था को मूर्त रूप देना , नई नालियों का निर्माण करवाना और विशेष रूप से बरसात में जलभराव की समस्या को दूर करवाना ही उनका उद्देश्य है,
उन्होंने कहा कि सभी सम्मानिए जनता की सलाह से ही सभी कार्यों को किया जाएगा , आप सभी के मार्गदर्शन से ही मै वार्ड का विकास करवाना चाहती हूँ, इसलिए आप सभी वार्ड की जनता से मैं अपील करना चाहती हूँ कि आने वाली 10 तारीख को चुनाव निशान सिलाई मशीन के सामने वाला बटन दबाकर उनको ज्यादा से ज्यादा वोट देकर सफल बनाये।











