ADVERTISEMENT

पांवटा साहिब : वार्ड नंबर 3 से प्रत्याशी राजरानी सैनी के चुनाव कार्यालय का ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने किया शुभारंभ

नगर परिषद के वार्ड नंबर 3 की भाजपा समर्थित उम्मीदवार राजरानी सैनी के चुनाव कार्यालय का सुखराम चौधरी ने शुभारंभ किया उन्होंने वार्ड नंबर 3 से भाजपा समर्थित उम्मीदवार राजरानी सैनी के पक्ष में ऊर्जा मंत्री कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस मौके पर ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि इस बार भी भाजपा नगर परिषद में 10+ सीटों के साथ कब्जा कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को तो कई वार्डों में उम्मीदवार भी नहीं मिल रहे थे और जो उम्मीदवार मिले हैवह कांग्रेस का बैनर लगाने से भी इंकार कर रहे हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि वार्ड नंबर 3 से राजरानी को भारी मतो से जिताने के लिए प्रचार तेज कर दें। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, पूर्व नगर परिषद चेयरमैन नरेश खापड़ा, अनिल सैनी, चमन सैनी पवन सैनी वर्तमान नगर परिषद के वाइस चेयरमैन राजेंद्र सिंह मान आदि उपस्थित थे।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!