ADVERTISEMENT

पांवटा साहिब : वार्ड नंबर 5 में नेहा पार्षद पद की सशक्त दावेदार

पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 5 में भारतीय जनता पार्टी की समर्थित प्रत्याशी नेहा इस बार सशक्त दावेदार जा रही है । इसका बड़ा कारण उनका वार्ड को लेकर विज़न बताया जा रहा है।

वार्ड नंबर 5 की मजबूत दावेदार और भारतीय जनता पार्टी के समर्थित कैंडिडेट नेहा से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि आज भी उनके घर तक सड़क जैसी सुविधा नहीं पहुंच पाई है वह सड़क नाली स्वच्छता का महत्व इसलिए भी अधिक जानती हैं क्योंकि उन्हें यह सुविधाएं पूरी तरह कभी नसीब नहीं हो पाई ।

उन्होंने कहा कि नगर पालिका में अगर चुनकर लोग उन्हें भेजते हैं तो वह नगर पालिका से संबंधित समस्याएं जैसे साफ सफाई, कूड़ा निष्पादन, सड़क निर्माण, नालियों की सफाई और नगरपालिका के चिन्हित पार्कों को सुसज्जित करने का काम मुख्यता करेंगी।

उन्होंने बताया कि उनके परिवार से पहले कभी कोई राजनीति में नहीं रहा है लेकिन हां उन्होंने और उनके परिवार ने समस्याओं के बीच रहने की जिस आदत को बना लिया था अगर वार्ड नंबर 5 के लोगों ने समर्थन किया और उन्हें जिताया तो वह अपने आसपास के साथ-साथ वार्ड 5 की जो भी समस्याएं हैं उन्हें खत्म करने का प्रयास करेंगी।

आपको बता दें कि नेहा पांवटा साहिब में ही जन्मी और पली-बढ़ी हैं । सीनियर सेकेंडरी स्कूल पांवटा साहिब से उन्होंने 12वीं कक्षा पास की उसके बाद उन्होंने बीकेडी कॉलेज से ग्रेजुएशन की और उसके बाद उन्होंने कंप्यूटर में डिग्री भी प्राप्त की है । उनकी शादी भी पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 5 में ही हुई है।

फिलहाल उनके पास 18 दिन की बेटी है और इस के बावजूद भी वह चुनावी मैदान में उतरी हैं इसके लिए उनके जज्बे को लोग सलाम ठोक रहे हैं।

वहीं दूसरी और नेहा ने कहा कि फिलहाल उन्हें वार्ड नंबर 5 के लोगों का भरपूर साथ मिल रहा है अच्छे समर्थन के साथ उम्मीद है कि वह वार्ड नंबर 5 से विकास और समस्याओं को लेकर खुद को उस मुकाम पर लाने का प्रयास करेंगी जिसका उन्होंने कभी सपना नहीं देखा है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!