वार्ड नंबर 6 से पार्षद प्रत्याशी सुशील तोमर को चुनाव निशान ताला और चाबी मिला है तोमर को चुनाव निशान ताला और चाबी मिला है नगर परिषद पांवटा के वार्ड नंबर 6 से पार्षद पद के लिए भाजपा के युवा प्रत्याशी सुशील तोमर को वार्ड के लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। सुशील तोमर पिछले कई सालों से अपने वार्ड में लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाजसेवा के कार्य में लगे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य बिजली, सड़क, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देना है ताकि वार्ड का विकास है। उन्होंने अपने वार्ड 6 में 45 लोगे के और वार्ड 13 में भी 45 लोगों के राशन कार्ड बनवाएं। इस के अलावा केनाल रोड के पीछे वाली कालोनी में पीने के पानी की समस्या को दूर करने के लिए 50 पाइपों का प्रबंध किया और वार्ड की आंगनबाड़ी वाली गली में लॉक टाइल व स्ट्रीट लाइट का उचित प्रबंध करवाया।
गोकुलधाम के युवा खिलाड़ियों के लिए किटें भी प्रदान की। सुशील तोमर गोकुल नवयुवक मंडल सूर्या कॉलोनी के वर्तमान में प्रधान भी हैं। सुशील तोमर 23 सालों से भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर हैं और दो बार बीजेवाईएम के महामंत्री पद पर भी रह चुके हैं। वार्ड के लोगों का कहना है की ऐसे ईमानदार और समाजसेवी युवा व्यक्ति को आगे आने का मौका मिलना चाहिए। ऐसे समाजसेवी युवाओं के आगे आने से वार्ड के विकास के साथ-साथ क्षेत्र का भी विकास होता है। नामांकन भरने के बाद सुशील तोमर अपने समर्थकों के साथ डोर टू डोर लोगों से मिल रहे हैं और उन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।











