1 से 4 नवंबर तक ग्रीस के लौट्राकी शहर में आयोजित होगी विश्व ग्रेपलिंग चैंपियनशिप
देश भर में पिछले 25 वर्षों से कुश्ती में भी अपना जौहर दिखाते आ रहे हैं यशवंत
Khabron wala
विश्व ग्रेपलिंग चैंपियनशिप 1 से 4 नवंबर तक यूरोप के ग्रीस में आयोजित की जाएगी। ग्रीस के लौट्राकी शहर में आयोजित होने वाली इस विश्व ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में जिला सिरमौर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जयहर के शारीरिक शिक्षक यशवंत सिंह 84 किलो भार के वेटरनस वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। महाराष्ट्र में हाल ही में आयोजित हुई 18वीं जीएफआई (ग्रैपलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया) प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर यशवंत सिंह का चयन अंतरराष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। 46 वर्षीय यशवंत सिंह पिछले 25 वर्षों से कुश्ती प्रतियोगिता में भी हिमाचल प्रदेश में अपना अहम स्थान बना चुके हैं। इससे पहले 2005 में महाराष्ट्र में आयोजित हुए इंटर कॉलेज राष्ट्रीय प्रतियोगिता में ताइक्वांडो में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। वर्ष 2023-24 के मास्टर गेम्स नेशनल प्रतियोगिता में जूडो तथा आर्मस रेसलिंग में गोल्ड मेडल जीता था। यशवंत सिंह पुत्र बृज मोहन सिंह पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की जयहर पंचायत के निवासी हैं। जो लंबे समय से भारतीय ग्रैपलिंग संघ के सदस्य हैं। संघ द्वारा पिछले कुछ वर्षों से भारत में ग्रेपलिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रहे हैं। जिससे की अब सरकार द्वारा सभी स्कूलों और कॉलेज में भी शुरू करने जा रही है। यशवंत सिंह ने बताया कि वह पहली बार ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। देश के लिए गोल्ड मेडल लेकर आना उनका सपना है।