पांवटा साहिब : युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास ने भाजपा सरकार पर बोला हमला , पूर्व निर्दलीय विधायक का टिकट कटना तय

पांवटा साहिब के रामलीला मैदान में करो पुकार भरो हुंकार कार्यक्रम के तहत युवा कांग्रेस के पूर्व युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

इस रैली के बाद ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी तो सकते में आ गए हैं पूर्व विधायक और कांग्रेस का सत्यानाश कर कांग्रेस उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले पूर्व निर्दलीय विधायक की रातों की नींद उड़ गई है क्योंकि जिन कार्यकर्ताओं के उन्होंने फोन भी नहीं उठाएं तथा लोगों के साथ बदतमीजी की वही लोग उनको साइड लाइन लगा रहे है यही नहीं कांग्रेस के अन्य उम्मीदवार मैदान में कूद चुके हैं तथा जनता भी किसी नए चेहरे को विधायक बनाने के लिए कमर कस चुकी है

You may also likePosts

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने जनसभा को संबंधित करते हुए कहा की मेरे परिवार से दूर दूर तक भी कोई राजनीति में नहीं है। राहुल गांधी ने मुझ जैसे आम कार्यकर्ता को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया। नरेंद्र मोदी ने चुनाव से पहले कहा था की सबके खाते में 15-15 लाख आयेगा। लेकिन किसी के खाते में कोई पैसा नहीं आया। भाजपा सरकार ने अच्छे दिन के नाम पर मंहगाई बड़ाई गई। कोरोना काल में सबसे बड़ा घोटाला हिमाचल में हुआ है और प्रधानमंत्री हिमाचल में चार साल का जश्न बना रहे है। हिमाचल में हजारों करोड़ कर्जा चढ़ गया है और हिमाचल जश्न मना रहा है। इस गुंगे बहरी सरकार को उखाड़कर हिमाचल को बचाना है। अंग्रेजों के समय अंग्रेज किसान को लूटते थे अब वहीं काम अम्बानी अडाणी कर रहे है।

बेटी पढ़ाओं बेटी को भाजपा के नेताओं से बचाने का नारा देना चाहिए। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास ने कहा की आजादी के लड़ाई में आरएसएस ने कौन सी कुरबानी दी है ये लोग गोड़से के बिचारों मानते है। कांग्रेस ने इस देश को बनाया था। भाजपा ने 7 साल में देश को बेचने में लगा दिया है। उन्होंने कहा की 700 से अधिक किसान शहीद हुए है उनके लिए प्रधनमंत्री के पास समय नहीं है।

युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा की भाजपा की सरकार में प्रदेश में कई लोग बेरोजगार हुये है तथा की आधार पर भाजपा चार साल का जश्न मना रहे है। उन्होंने कहा की पांवटा साहिब में 6 साल पहले करोड़ो रूपये की लागत अंडर ग्राऊंड डस्टबिन योजना तैयार की जा रही थी। लेकिन 6 साल में भी यह योजना धरातल पर नहीं उतरी। जब से सुखराम चौधरी ऊर्जा मंत्री बने है तब से पांवटा साहिब में बिजली के कट बड़ गये है। मनीष ठाकुर ने कहा की समय बहुत कम रह गया है इस लिए हमें धरातल पर काम करना है और भाजपा को प्रदेश से उखाड़ना है।

उन्होंने कहा की आरएसएस के लोग सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की छबि को खराब करते है। उन्होंने हमें मुंहतोड़ जबाब देना है। हम कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही है कुछ लोग ऐसे है की कांग्रेस पार्टी अगर टिकट मिलता है तो कांग्रेसी है अगर टिकट कटा तो बागी हो जाते है। पूरे प्रदेश में युवा कांग्रेस एकजुट होकर राहुल गांधी को मजबूत करेगें।

इस मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी, प्रदीप सूर्य, चतर सिंह, इंतजार अली, परविंदर सिंह, शाफिर, शमशेर,राजेश राणा, अतर कपूर, सोनू हसन, वीरेंद्र झाल्टा,अमित ठाकुर आदि मौजूद थे।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!