ADVERTISEMENT

पांवटा साहिब : युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

पांवटा साहिब विकास खंड के कुंजा मत्तरालियां पंचायत की पहाड़ी कॉलोनी में शिलाई की 21 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका के पिता शिलाई के निवासी हैं, वह आर्मी में कार्यरत हैं। पिछले काफी समय से उनका परिवार पांवटा के पहाड़ी कॉलोनी में रह रहा था। परिजनों के अनुसार शनिवार को युवती अपने कमरे में गई और पंखे से फंदा लगा लिया। जब उसकी बहन कमरे में आई, तो उसने देखा कि बहन फंखें में फंदा से झुल रही है।

उसकी सूचना उसने अपनी मां और परिवार के सदस्यों को दी। परिजनों ने युवती को फंदे से उतारकर उसे पांवटा के सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवती की पढ़ाई चंडीगढ़ से चल रही थी। जोकि लॉकडाउन के बाद से घर पर ही थी। हालांकि शुरुआती जांच में पता लगा है कि लडक़ी की मोबाइल के कारण मां से हल्की कहासुनी हो गई थी। फिलहाल अभी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। मामले की जांच जारी है। पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!