पांवटा साहिब : यमुना किनारे पेड़ से लटका मिला शव ,कई दिन से सड़ी-गली हालत में पड़ा था शव

 

 

You may also likePosts

 

पांवटा साहिब से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यमुना पाथ पर यमुना नदी के किनारे एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया है। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति ने आत्महत्या की है। जैसे ही इस घटना की जानकारी पुलिस को मिली, टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

रविवार को जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तो शव को बरामद करने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। शव एक गहरी खाई में पेड़ से लटका हुआ था, जिससे उसे निकालना काफी चुनौतीपूर्ण साबित हुआ।

SHO देवी सिंह ने जानकारी दी कि आस-पास के लोगों ने पुलिस को बताया कि पिछले तीन दिनों से वहां से बदबू आ रही थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची और शव को देखा तो अंदाजा लगाया गया कि शव कम से कम चार से पांच दिन पुराना है। शव बुरी तरह सड़ चुका था, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वह काफी दिनों से वहीं पड़ा था।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह जगह डीएसपी कार्यालय के बेहद पास है और यमुना पाथ पर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग टहलने और घूमने आते हैं। कई कपल्स यहां शाम को समय बिताते हैं, लेकिन किसी ने भी इस शव को नहीं देखा या इसकी जानकारी नहीं दी। यह सुरक्षा और सामाजिक संवेदनशीलता पर भी सवाल खड़े करता है।

फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान की कोशिश की जा रही है और यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि आत्महत्या के पीछे की वजह क्या रही।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!