पांवटा साहिब : यमुना नदी में किया गया राजा साहब के अस्थि कलश का विसर्जन

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अस्थियां यमुना नदी में विसर्जित की गईं। इस दौरान कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ साथ क्षेत्र की जनता भी इस विसर्जन में शामिल रही।

कांग्रेस नेता अवनीत सिंह लांबा ने कहा कि वीरभद्र सिंह ने हिमाचल प्रदेश का सर्वांगीण विकास किया है। किसी भी क्षेत्र के साथ भेदभाव ना करते हुए समान विकास किया है। इसीलिए आम जनता के दिलों में उनकी एक अलग जगह बनी है। लिहाजा हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को इतिहास में जाना जाएगा।

कांग्रेस नेता अवनीत सिंह लांबा ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को प्रदेश का मसीहा बताया है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह का प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है और वह हिमाचल प्रदेश के इतिहास में अमर रहेंगे।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!